This category has been viewed 177642 times

 कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों
974

स्टार्टस् रेसिपी, नाश्ते रेसिपी रेसिपी


Last Updated : Jan 30,2024



Starters / Snacks - Read in English
સ્ટાર્ટસ્ રેસિપિ, નાસ્તા રેસિપિ - ગુજરાતી માં વાંચો (Starters / Snacks recipes in Gujarati)

स्टार्टस् नाश्ते रेसिपी, Starters, Snack recipes in Hindi

स्टार्टस् नाश्ते रेसिपी, Starters, Snack Recipes in Hindi: कटलेट, पकोडा, वडा कई प्रकार के कबाब और रोल गहरे तेल में तले हुए होते हैं और यह पूर्णता उत्तम और एक अनोखा नाश्ता बनते हैं। गहरे तले हुए नाश्ते का कोई भी विरोध नहीं करता! शाम के स्नैक्स या स्टार्टर के लिए यह कुरकुरे स्नैक्स वास्तव में शानदार हैं।

पोहा कटलेट - Poha Cutlet ( Iron Rich )

पोहा कटलेट - Poha Cutlet ( Iron Rich )

कटलेट को बनाने के लिए मिली-जुली सब्जियाँ, उबले और मसले हुए आलू और मसालों के साथ मिश्रित किया जाता है, कटलेट टूट न जाए इसलिए कार्नफ्लार का आटा मिलाया जाता है, कभी-कभी कुरकुरा बनावट देने के लिए ब्रेडक्रम्ब्स / सूजी के साथ लेपित होता है, केचप और चटनी के साथ परोसा जाता है। आप उन्हें गोल, बेलनाकार या दिल के आकार का आकार दे सकते हैं। अन्य स्थानों पर, इसे वेजपैटीस के नाम से जाना जाता है और इसका उपयोग बर्गर और अन्य स्नैक्स बनाने के लिए किया जाता है।

क्रन्ची ब्रेड कटलेट या मुँह में पानी लाने वाली रेसिपी जैसे की आलू कुरकुरे, आलू चीज़ क्रोकैट्स् भारतीय स्टार्टर्स जैसे हरा भरा कबाब, मकाई गलौती कबाब, फ्राइड वेजीटेबल बॉल्स, नई पद्धति से बनाए गये वेज समोसा पिनविल्स, क्रिस्पी कोन भरवां आलू को विशेष अवसरों और पार्टियों के दौरान अपने स्टार्टर्स प्लेटर के लिए एक रोमांचक रेसिपी बनाता है।

आलू कुरकुरे - Aloo Kurkure
आलू कुरकुरे - Aloo Kurkure

मिनी बीटरूट टिक्की जिसे सामान्य मसालों और हररोज इस्तेमाल में आने वाली सामग्री को मिलाकर आप एक अनोखा नाश्ता बना सकते है। इसके अलावा आप यह हरियाली सोया पुरी जो मेथी पत्तियों और सोया आटा जैसे पोषक तत्वों से भरा होता है को भी बना सकते है।

हरीयाली सोया पुरी - Hariyali Soya Puris
हरीयाली सोया पुरी - Hariyali Soya Puris

रोल्स को आप कही भी और कभी भी खा सकते हैं। अपनी पसंद भरवां के साथ बस एक चपाती / टोर्टिला में सॉस, थोडा चीज़ और मसाले छिड़कर उसको रोल कीजिए और आपका स्वादिष्ट नाश्ता तैयार होता है।

कटी हुई सब्जियाँ चटनी, पापडी, सेव, टिक्कीस् जैसे सामग्रियों के संयोजन से बनाई गई रमणीय स्वादिष्ट स्नैक्स है चाट, जो केवल आपकी कल्पना से सीमित हो सकता है।

चीज़ कॉर्न बॉल्स् रैप - Corn Cheese Balls Wrap
चीज़ कॉर्न बॉल्स् रैप - Corn Cheese Balls Wrap

तंदूरी बार्बेक्यू स्टार्टर्स, Tandoori Barbeque Starters Recipe in Hindi

बार्बेक्यू रविवार पश्चिमी देशों में केवल एक चीज नहीं हैं बल्कि भारत में भी लोग बार्बेक्यू स्नैकस् को पसंद करते हैं। पनीर और विभिन्न प्रकार की सब्जियों को मेरीनेड करके उसे कबाब की सीख़ में लगाकर पकाया जाता है जो भारतीय स्टार्टर्स की विस्तृत श्रृंखला बनाने के लिए मदद करता है जैसे की अचारी पनीर टिक्कास, मैक्सिकन कबाब, पनीर टिक्का यह स्टार्टर ज्यादातर होटलों में प्रसिद्ध हैं।

तंदूरी पनीर टिक्का की रेसिपी - Tandoori Paneer Tikka
तंदूरी पनीर टिक्का की रेसिपी - Tandoori Paneer Tikka

बेक्ड भारतीय नाश्ता, Baked Indian Snacks, Starters Recipe in Hindi

गहरी फ्राइंग की तुलना में बेकिंग एक स्वस्थ खाना पकाने की विधि है। बेक्ड पुरी जैसे शानदार स्नैक बनाएं और फिर अपने पसंदीदा चाट्स को बेफीकर हो कर खाए। इसके अलावा, ये बेक्ड केल चिप्स न केवल कुरकुरे हैं, बल्कि स्वस्थ और लज़्ज़तदार होते। बस जैतून का तेल और समुद्री नमक में मिलाया जाता है, आप उनको और भी मसालेदार बनाने के लिए लहसुन पाउडर, स्मोक्ड पेपरिका जैसे सामग्री डालकर बढ़ा सकते हैं।

अक्सर जब हम काम पर होते हैं, हम शाम को चटपटे नास्ते की लालसा करते हैं और जो कुछ भी पाते हैं उसे खाते हैं, हम में से कई ने स्वास्थ्य चिंताओं के कारण सुखा नाश्ता खाने का साधारण आनंद भूल गये है। बेक्ड मेथी मठरी, बेक्ड भाकरवाडी, मल्टी फ्लार चकली का प्रयास करें जो स्वस्थ और समान रूप से स्वादिष्ट है। उन्हे अधिक मात्रा में बनाकर हवा बंद डिब्बे में भरकर आवश्यकता अनुसार उपयोग कीजिए।

चीज़ी अनियन एण्ड चिली टोस्ट - Cheesy Onion and Chilli Toast
चीज़ी अनियन एण्ड चिली टोस्ट - Cheesy Onion and Chilli Toast

ओपन टोस्ट का सबसे अच्छा भाग पिघला हुआ चीज़ है। यह चीज़ लहसुन ब्रेड और चीज़ी अनियन एण्ड चिली टोस्ट थोडी सामग्री का उपयोग करके अद्भुत नाश्ते का विकल्प हैं। पिघला हुआ चीज़, तेज़ मसाले और कुरकुरा ब्रेड स्लाइस के साथ मक्खन का संयोजन स्वाद कलियों के लिए वास्तव में एक अनुभव है। इन चीज़ी बेक्ड ज़ूकीनी फ्राइज़, ओवन बेक्ड पंपकीन फ्राइज़ या बेक्ड रतालू फ्राइज़ जो अंदर से मुलायम और उपर से कुरकुरे होते हैं। इससे ज्यादा आपको और क्या चाहिए?!



ब्रेड, बिस्कुट और केक के अलावा, मिनी पिज्जा कप जैसे बेक्ड रेसिपी को अपने हाथों से बनाएं। पिज्जा से प्यार कौन नहीं करता? मफिन मोल्ड में बने यह मिनी पिज्जा सबको जरूर पसंद आएगी। इसके अलावा, आप वेग स्टफ चीज़ी पिज्जा बॉल्स बना सकते हैं। हर बार जब मैं एक केक की दुकान पर जाता हूं, तो मुझे यकीन है कि मेरा शॉपिंग बैग पर्याप्त पफ और पेस्ट्री से भरा हुआ है, क्लासिक वेज पफ वास्तव में मेरे पसंदीदा खाद्य पदार्थ में से एक है।

अंडारहित सूजी और नारियल का केक - Eggless Semolina and Coconut Cakeअंडारहित सूजी और नारियल का केक - Eggless Semolina and Coconut Cake

अंतर्राष्ट्रीय नाश्ता, International Snacks, Starters Recipe in Hindi

फ्रेंच फ्राइस से लेकर रिसोट्टो बॉल्स, मोज़रैला स्टिक जैसे गहरे तेल में तले हुए कुरकुरे नाश्ते है जो कुछ मसाले और आटे से लेपित करके बनाए जाते है। आप घर पर गहरे तले हुए अलग-अलग नाश्ते बना सकते हैं। आप अपने सब्जीवाला के पास जाएं और तलेगांव के आलू (महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों के लिए) या आलू के लिए पूछें जो स्टार्च में भरपूर है और लोग इसे फ्रेंच फ्राइस आलू के नाम से जानते है

आप के रसोईघर में विभिन्न प्रकार की सामग्रीयों का उपयोग करके अलग-अलग फ्रेंच फ्राइस के साथ पिज्जा सॉस, मैक्सिकन फ्रेंच फ्राइस, फ्रेंच फ्राइस के साथ बार्बेक्यू सॉस या मसाला फ्रेंच फ्राइस। इन्हे तुरंत परोसिए अन्यथा फ्राइज़ इनका कुरकुरापन नरम पड़ सकता है। फ्रेंच फ्राइज़ बर्गर के साथ भी परोसे जाते है। जब आप को बहुत भूख लगी हो तो क्रोक्वेट जो मसले हुए आलू, ब्रेडक्रंब से लेपित, गहरे तेल में तले हुए रोल में होते हैं। आप कॅार्न क्रोकैट्स्, आलू चीज़ क्रोकैट्स्, पनीर एण्ड कॉर्न क्रोकेज़ और यहां तक कि उन्हें शानदार चीज़ आलू क्रोकैट्स् सलाद रैप जैसी विभिन्न किस्म के बना सकते हैं

आलू चीज़ क्रोकैट्स् - Aloo Cheese Croquettes, Potato and Cheese Rolls
आलू चीज़ क्रोकैट्स् - Aloo Cheese Croquettes, Potato and Cheese Rolls

यदि आपका परिवार मध्य-पूर्वी व्यंजन से प्यार करता है, तो इस मज़ेदार लेबनीस फलाफल के भरवां को पिटा ब्रेड को आज़माएं, पीटा ब्रेड पर चटनी और ड्रेसिंग को फैलाया जाता है और फिर शानदार तली हुई काबुली चाना की 'बुलट' से भरा जाता है जो एक आदर्श पार्टी स्टार्टर बनता है।

चायनीज़ स्टार्टर्स, उनके कुरकुरा बनावट, तेज़स्वाद और मोहक अरोमा भोजन शुरू करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं! स्वेच्छा सब्जियों के साथ स्प्रिंग रोल शेज़वान सॉस के साथ सबसे अच्छा लगता है। इसके अलावा, यह अनोखा चीज़ी पकोड़ा सब्जियों और आटे के मिश्रण के साथ बने होते हैं जो उपयुक्त रूपों में हरी मिर्च, अदरक और लहसुन के साथ बढ़ाए जाते हैं, जिससे मुँह में पानी लाने जैसे मसालेदार स्नैक बन जाते हैं। इसके अलावा, गुआकामोल प्याज रिंग्स, क्रिस्पी कमल ककड़ी स्टीम हनी चीली, पिज्जा सॉस के साथ रिसोटो बॉल्स् विद पिज़्जा सॉस जैसे कुछ अन्य मनोरंजक अंतरराष्ट्रीय स्नैक्स हैं।

चायनीज़ भेल - Chinese Bhel (Chinese Recipe)चायनीज़ भेल - Chinese Bhel (Chinese Recipe)

Enjoy our collection of Starters, Snacks Recipes in Hindi

स्टार्टस् नाश्ते रेसिपी, Starters, Snack Recipes in Hindi: हमें आशा है कि आप  हमारे स्नैक्स, स्टार्टर  रेसिप संग्रह का आनंद लेंगे

बेक्ड नाश्ता रेसिपी
बारबेक्यू रेसिपी, वेज बारबेक्यू रेसिपी
एग्ग्लेस बिस्कुट रेसिपी
ब्रेड नाश्ता के रेसिपी
चाट रेसिपीज
चीज़ वाले नाश्ते

Show only recipe names containing:
  

Goto Page: 1 2 3 4 5 6 7 8 9  ... 37 38 39 40 41 
Banana Uttapa, Banana Uttapam in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
केले का उत्तपम रेसिपी | उड़द दाल केला डोसा | मीठा उत्तपम | केला उत्तपम रेसिपी हिंदी में | banana uttapam recipe in hindi | with 30 images. क ....
Kalmi Vada, Rajashtani Kalmi Vada in Hindi
 by तरला दलाल
ठंड के दिनों में चाय के साथ परोसने के लिए एक पर्याप्त व्यंजन, इस राजस्थानी व्यंजन को बनाना बेहद आसान भी है। दरदरी पीसी हुई चना की दाल के पेस्ट से बने हुए घोल को हरी मिर्च, प्याज़. खड़ा धनिया आदि के स्वाद से भरा गया है। कलमी वड़े बेगद कुरकुरे लगते हैं ....
Queso Dip, Mexican Cheese Dip in Hindi
Recipe# 39811
17 Jan 15

 by तरला दलाल
No reviews
क्वेसो डिप (मैक्सिकन चीज़ डिप) रेसिपी | आसान क्वेसो डिप | स्टोवटॉप पर क्वेसो डिप | queso dip (Mexican cheese dip) in Hindi | with 19 amazing images. क्वेसो डिप (मैक्सिकन ....
Quick Green Peas Snack in Hindi
 by तरला दलाल
हरे मटर से बना यह झटपट नाश्ता एक बेहतरीन आसानी से बनने वाला नाश्ता है, जो किसी भी समय आहार के लिये उपयुक्त होता है! इस व्यंजन मे मिठे, खट्टे, तीखे स्वाद का मेल है…स्वाद का एैसा मेल जो आपकी ज़ुबान को चटाकेदार बना देगा। इसे नाश्ते के रुप में या आहार के भाग के रुप मे पापड़ी के साथ परोसें।
Quick Churma Ladoos ( Churma Laddu) in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
क्विक चूरमा लड्डू रेसिपी | चूरमा के लड्डू | झटपट चूरमा लड्डू | हलवाई स्टाइल चूरमा लड्डू | quick churma ladoos in hindi | with 32 amazing images.
Quick Bhakarwadi Chaat in Hindi
 by तरला दलाल
क्विक भाकरवड़ी चाट रेसिपी | मिनी भाकरवड़ी चाट | महाराष्ट्रीयन स्टाइल भाकरवादी चाट | भकरवड़ी भेल | quick bhakarwadi chaat in hindi | with 13 amazing images.
Quick Rava Idli in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
क्विक रवा इडली रेसिपी | झटपट रवा इडली | साउथ इंडियन रवा इडली | झटपट सूजी इडली | क्विक रवा इडली रेसिपी हिंदी में | quick rava idli in hindi ....
Quick Rava Idli ( South Indian Recipes) in Hindi
Recipe# 32608
28 Mar 20

 by तरला दलाल
क्विक रवा इडली रेसिपी | दक्षिण भारतीय शैली रवा इडली | क्विक सूजी इडली | quick rava idli recipe in hindi language | with 24 amazing images. आपको इडली पसंद है लेकिन आप तब क्या करेंगे जब ....
Quick Rice Panki in Hindi
 by तरला दलाल
क्विक राइस पानकी रेसिपी | गुजराती राईस पान्की | चावल का आटा और उड़द दाल पानकी | quick rice panki recipe in hindi | with 25 images. क्विक राइस पानकी झटपट बन जाता ....
Quick Veg Spaghetti, Indian Style Tomato Spaghetti in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
क्विक वेज स्पेगेटी रेसिपी | स्पेगेटी कैसे बनाते हैं | टिफिन के लिए स्पेगेटी | बच्चों के लिए टेस्टी स्पेगेटी | quick veg spaghetti in hindi | with 26 amazing images. ....
Quick Vegetable Appe, Instant Appe in Hindi
Recipe# 39446
28 Aug 21

 by तरला दलाल
झटपट वेजिटेबल अप्पे रेसिपी | क्विक वेजिटेबल अप्पे | दक्षिण भारतीय सब्जियों के झटपट अप्पे | quick vegetable appe in hindi | with 19 amazing images. झटपट वेजिटेबल अप्पे र ....
Quick Sandwich Recipe, Veg Tawa Sandwich Recipe in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
क्विक सैंडविच नुस्खा | तवा वेजिटेबल सैंडविच | 15 मिनट में तवा सैंडविच | वेज तवा सैंडविच | quick veg tawa sandwich in hindi | with 20 amazing images. यह
Quinoa Poha in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
क्विनोआ पोहा रेसिपी | भारतीय स्टाइल क्विनोआ पोहा | वेजिटेबल क्विनोआ पोहा | quinoa poha recipe in hindi | with 20 amazing images. क्विनोआ पोहा एक लोकप्रिय भारतीय ....
Kesar Pista Biscuits, Kesar Pista Badam Biscuit in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
केसर पिस्ता बिस्कुट रेसिपी | अंडा रहित केसर पिस्ता बादाम बिस्कुट | केसर पिस्ता कूकीज | बादाम पिस्ता कुकीज | kesar pista biscuits in hindi. के ....
Kanchipuram Idli, Kancheepuram Idli, Kovil Idli in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
कांचीपुरम इडली रेसिपी | मसाला इडली | होटल जैसी कांचीपुरम इडली | कोवील इडली | kanchipuram idli in hindi | with 52 amazing images. कांचीपुरम इडल ....
Cashew Chikki in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
काजू चिक्की रेसिपी | काजू की चिक्की | काजू चिक्की पकाने का आसान तरीका | सर्दियों के लिए स्वादिष्ट काजू चिक्की | cashew chikki in hindi | with 16 amazing images. ....
Kanji Vada,  Rajasthani Kanji Vada in Hindi
 by तरला दलाल
खट्टे सरसों के स्वाद से भरे पानी में मूंग दाल के वड़े एक मारवाड़ी व्यंजन है। 'कांजी' या 'राई का पानी', जैसा इसका नाम है, इसे एक दिन पहले बनाकर रखा जाता है जिससे सभी सामग्री का स्वाद इसमें अच्छी तरह घुल जाए। संपूर्ण राजस्थान में कांजी वड़ा बहुत ही मशहुर नाश्ता है। चुकंदर की कांजी भी बेहद मशहुर है ....
Kanda Bhaji Pav ( Mumbai Roadside Kanda Bhaji ) in Hindi
Recipe# 33397
31 May 20

 by तरला दलाल
No reviews
कांदा भजी पाव रेसिपी | कांदा भाजी पाव | कांदा भजिया पाव | मुंबई रोडसाइड कांदा भजी पाव | kanda bhaji pav in hindi | with 26 amazing images.
Kanda Bhaji, Pyaz Ke Pakode, Kanda Bhajiya in Hindi
 by तरला दलाल
कांदा भजी रेसिपी | कांदा भजिया | पायज़ के पकोडे | kanda bhaji recipe in hindi | with 19 amazing images. प्याज़ के पकोडे को प्याज़ के साथ बनाया जाता है जिसे एक मसा ....
Khatta Meetha Chana Chaat in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
खट्टा मीठा चना चाट रेसिपी | खट्टी मीठी चना चाट | चने की चाट | बच्चों के लिए स्वस्थ नाश्ता | खट्टा मीठा चना चाट रेसिपी हिंदी में | khatta meetha c ....
Chick Pea Tikkis in Hindi
 
by तरला दलाल
No reviews
काबुली चना टिक्की रेसिपी | स्वस्थ काबुली चने की पेटिस | चना टिक्की | चना टिक्की कैसे बनाएं | chickpea tikki in Hindi | with 29 amazing images.
Cottage Cheese and Celery Canapes ( Paneer Snacks Recipe) in Hindi
 
by तरला दलाल
किसी भी कॉकटेल पार्टी के लिए छोटी छोटी कॅनपीज़ को परोसकर आप सबकी वाहवाही लूट सकते है। ये कॅनपीज़ पौष्टिक और खाने में स्वादिष्ट होती है जिन्हे देखते ही मुँह में पानी आ जाता है।
Cottage Cheese, Tomato and Chutney Sandwich in Hindi
 by तरला दलाल
पनीर टमाटर सैंडविच रेसिपी | हेल्दी टमाटर और पनीर की चटनी सैंडविच | कॉटैज चीज टमॅटो एण्ड चटनी सेन्डविच | cottage cheese and tomato sandwich in Hindi | with amazing 15 images. एक संपूर्ण और आ ....
Corn and Potato Tikkis in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
कॉर्न आलू टिक्की रेसिपी | मकई की टिक्की | कॉर्न आलू कटलेट | स्वीट कॉर्न टिक्की | corn and potato tikki in hindi | with 15 amazing images. इन चीज़-पैक
Goto Page: 1 2 3 4 5 6 7 8 9  ... 37 38 39 40 41 
Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Passowrd?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Are you sure you want to delete this review ?