You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > भारतीय सूप की रेसिपी | वेज सूप रेसिपीज | > क्रिमी सूप > क्रीमी पालक सूप रेसिपी | क्रीम ऑफ पालक सूप रेसिपी | पालक सूप | पालक सूप बनाने की रेसिपी
क्रीमी पालक सूप रेसिपी | क्रीम ऑफ पालक सूप रेसिपी | पालक सूप | पालक सूप बनाने की रेसिपी
 
                          Tarla Dalal
28 March, 2020
Table of Content
| 
                                     
                                      About Cream Of Spinach Soup, Palak Soup
                                     
                                      | 
                               
| 
                                   
                                    Ingredients
                                   
                                    | 
                             
| 
                              
                               Methods
                              
                               | 
                           
| 
                                   
                                       क्रीमी पालक सूप की तैयारी के लिए
                                       
                                            | 
                           
| 
                                   
                                       क्रीमी पालक सूप बनाने के लिए
                                       
                                            | 
                           
| 
                               
                                 Nutrient values 
                               
                                | 
                           
क्रीमी पालक सूप रेसिपी | क्रीम ऑफ पालक सूप रेसिपी | पालक सूप | पालक सूप बनाने की रेसिपी | cream of palak soup recipe in hindi | with 20 amazing images.
पालक के स्वादिष्ट स्वाद और देहाती सुगंध क्रीम ऑफ पालक सूप रेसिपी का मुख्य आकर्षण है, जो कि अधिकांश भारतीय रेस्तरां में लोकप्रिय है। बहुत कम सामग्रियों से निर्मित, भारतीय स्टाइल पालक सूप भी तैयार करना आसान है।
प्याज क्रीम ऑफ पालक सूप को एक अद्भुत स्वाद देता है, जबकि ताजा क्रीम इसे एक समृद्ध मुँह-एहसास देता है। चूंकि पालक तेजी से पकता है, इसलिए क्रीमी पालक सूप रेसिपी को तैयार करने में भी बहुत कम समय लगता है |
मैं क्रीमी पालक सूप रेसिपी बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव साझा करना चाहूंगा। 1. 1 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पालक को सौते करें। यदि अधिक समय के लिए पकाया जाता है, तो पोषक तत्व और रंग की हानि होगी। 2. पके हुए पालक को मिक्सी में चिकनी प्यूरी में ब्लेंड करें।
क्रीम ऑफ पालक सूप और गार्लिक ब्रेड एक बेहतरीन कॉम्बो बनाते हैं।
नीचे दिया गया है क्रीमी पालक सूप रेसिपी | क्रीम ऑफ पालक सूप रेसिपी | पालक सूप | पालक सूप बनाने की रेसिपी | cream of palak soup in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
15 Mins
None Time
13 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Sprouting Time
0
Total Time
28 Mins
Makes
4 मात्रा के लिये
सामग्री
क्रीमी पालक सूप बनाने के लिए सामग्री
2 1/2 टेबल-स्पून फ्रेश क्रीम (fresh cream)
2 1/2 कप कटी हुई पालक (chopped spinach) , धोकर छानी हुई
2 टेबल-स्पून मक्ख़न (butter, makhan)
1/2 कप कटा हुआ प्याज़ (chopped onions)
2 कप कोर्नफ्लार (cornflour) , १/२ कप ठंडे दूध में घोला हुआ
नमक (salt) और
सजाने के लिए
2 टेबल-स्पून फ्रेश क्रीम (fresh cream)
विधि
क्रीमी पालक सूप बनाने के लिए विधि
 
- क्रीमी पालक सूप बनाने के लिए, एक गहरी नॉन-स्टिक कढ़ाई में मक्खन गरम करें, प्याज डालें और मध्यम आंच पर १ से २ मिनट के लिए या प्याज के पारदर्शी होने तक भून लें।
 - पालक डालें और मध्यम आंच पर १ मिनट के लिए भून लें।
 - २ कप पानी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर ५ से ७ मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
 - इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें।
 - ठंडा होने पर, मिक्सर में मुलायम होने तक पीस लें।
 - एक छलनी की मदद से प्यूरी को छानकर इसे एक कढ़ाई में डालें।
 - कॉर्नफ्लोर-दूध के मिश्रण और ताज़ा क्रीम को एक कटोरे में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ जब तक कोई गठ्ठे न रह जाए और इसे पालक की प्यूरी में डाल दें और अच्छी तरह मिला लें। बीच-बीच में हिलाते हुए मध्यम आंच पर २ मिनट तक पका लें।
 - नमक और ताजी पिसी काली मिर्च डालें, अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर १ मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
 - क्रीमी पालक सूप को ताज़ा क्रीम से सजाकर गरमा-गरम परोसें।
 
- 
                                
- 
                                      
	
		
	
	
		
			क्रीमी पालक सूप की तैयारी के लिए, पालक का एक गुच्छा लें।
	
  
                                      
                                      
-1-186569-1-153638_hindi.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			मोटे डंठल को हटाकर निकाल दें। ताजी, हरी पत्तियों को अलग रख दें।
	
  
                                      
                                      
-2-186569-2-153638_hindi.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			एक तेज चाकू का उपयोग करके पालक के पत्तों को बारीक काट लें।
	
  
                                      
                                      
-3-186569-3-153638_hindi.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			कॉर्नफ्लोर का घोल बनाने के लिए, एक छोटी कटोरी में कॉर्नफ्लोर लें।
	
  
                                      
                                      
-4-186569-4-153638_hindi.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			कॉर्नफ्लोर में ठंडा दूध डालें।
	
  
                                      
                                      
-5-186569-5-153638_hindi.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			ताजी क्रीम डालें और अच्छी तरह से मिलाकर एक गांठ रहित घोल बना लें । इस कॉर्नफ्लोर-दूध-क्रीम के मिश्रण को एक तरफ रख दें।
	
  
                                      
                                      
-6-186569-6-153638_hindi.webp)
                                      
                                     
 - 
                                      
	
		
	
	
		
			क्रीमी पालक सूप की तैयारी के लिए, पालक का एक गुच्छा लें।
	
  
                                      
                                      
 
- 
                                
- 
                                      
	
		
	
	
		
			क्रीमी पालक सूप रेसिपी बनाने के लिए | क्रीम ऑफ पालक सूप रेसिपी | पालक सूप | पालक सूप बनाने की रेसिपी | cream of palak soup in hindi। एक गहरे नॉन-स्टिक कढ़ाही में मक्खन गरम करें। वैकल्पिक रूप से, आप किसी भी तटस्थ स्वाद वाले तेल या जैतून के तेल का उपयोग कर सकते हैं।
	
  
                                      
                                      
-1-186570-1-153639_hindi.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			प्याज़ डालें। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो लहसुन भी डाल सकते हैं।
	
  
                                      
                                      
-2-186570-2-153639_hindi.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			मध्यम आंच पर १ से २ मिनट के लिए या प्याज के पारदर्शी होने तक भून लें।
	
  
                                      
                                      
-3-186570-3-153639_hindi.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			कटा हुआ पालक डालें।
	
  
                                      
                                      
-4-186570-4-153639_hindi.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			मध्यम आंच पर १ मिनट के लिए भून लें।। यदि अधिक समय के लिए पकाया तो पोषक तत्व और रंग में घाटा हो सकता हैं।
	
  
                                      
                                      
-5-186570-5-153639_hindi.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			२ कप पानी डालें।
	
  
                                      
                                      
-6-186570-6-153639_hindi.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर ५ से ७ मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें। ठंडा होने पर, मिक्सर जार में डालें।
	
  
                                      
                                      
-8-186570-8-153639_hindi.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			मिक्सर में मुलायम होने तक पीस लें।आपके मिक्सर जार के आकार पर आधार करता है की आपको इसे एक साथ पीस ना है के २ भाग में बाट कर पीस ना हैं। 
	
  
                                      
                                      
-9-186570-9-153639_hindi.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			एक छलनी की मदद से पालक की प्यूरी को छान लें।
	
  
                                      
                                      
-10-186570-10-153639_hindi.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			छानी हई पालक प्यूरी एक कढ़ाही में डालें। फिर उसमें कॉर्नफ्लोर-दूध-क्रीम का मिश्रण मिलाएं।
	
  
                                      
                                      
-12-186570-11-153639_hindi.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			पालक के सूप को अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आंच पर बीच-बीच में हिलाते हुए २ मिनट तक पका लें।
	
  
                                      
                                      
-13-186570-12-153639_hindi.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			पालक सूप (क्रीम ऑफ पालक सूप) में नमक और काली मिर्च डालें।
	
  
                                      
                                      
-14-186570-13-153639_hindi.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			पालक के सूप को अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आंच पर बीच-बीच में हिलाते हुए १ मिनट तक पका लें।
	
  
                                      
                                      
-15-186570-14-153639_hindi.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			क्रीम ऑफ पालक सूप को क्रीम से गार्निश करके परेसें। अगर आपको इस क्रीमी पालक सूप रेसिपी का मज़ा आया है, तो आप अन्य भारतीय सूप रेसिपी भी देखें: जैसे कि क्रीम ऑफ़ टोमैटो सूप।
	
  
                                      
                                      
-16-186570-15-153639_hindi.webp)
                                      
                                     
 - 
                                      
	
		
	
	
		
			क्रीमी पालक सूप रेसिपी बनाने के लिए | क्रीम ऑफ पालक सूप रेसिपी | पालक सूप | पालक सूप बनाने की रेसिपी | cream of palak soup in hindi। एक गहरे नॉन-स्टिक कढ़ाही में मक्खन गरम करें। वैकल्पिक रूप से, आप किसी भी तटस्थ स्वाद वाले तेल या जैतून के तेल का उपयोग कर सकते हैं।
	
  
                                      
                                      
 
| ऊर्जा | 118 कैलरी | 
| प्रोटीन | 2 ग्राम | 
| कार्बोहाइड्रेट | 9.1 ग्राम | 
| फाइबर | 1.9 ग्राम | 
| वसा | 8.4 ग्राम | 
| कोलेस्ट्रॉल | 15 मिलीग्राम | 
| सोडियम | 78.9 मिलीग्राम |