मेनु

You are here: होम> विभिन्न प्रकार के भारतीय अंडा रहित केक >  भारतीय मिठाई | अंडा रहित भारतीय मिठाई | >  बेसिक भारतीय अंडा रहित मिठाई व्यंजनों >  अंडा मुक्त चॉकलेट स्पोंज केक | एगलैस चॉकलेट स्पंज केक रेसिपी | चॉकलेट स्पोंज केक |

अंडा मुक्त चॉकलेट स्पोंज केक | एगलैस चॉकलेट स्पंज केक रेसिपी | चॉकलेट स्पोंज केक |

Viewed: 42347 times
User 

Tarla Dalal

 15 May, 2020

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK

Table of Content

अंडा मुक्त चॉकलेट स्पोंज केक | एगलैस चॉकलेट स्पंज केक रेसिपी | चॉकलेट स्पोंज केक | बिना अंडे वाला चॉकलेट केक | Indian style eggless chocolate sponge cake in hindi | with amazing 25 images.

 

यह इंडियन स्टाइल एगलेस चॉकलेट स्पंज केक रेसिपी सबसे बुनियादी बेकिंग सामग्री से बनाई गई है जो हर अच्छी तरह से रखी गई भारतीय रसोई की पेंट्री में आसानी से उपलब्ध होती है और इस रेसिपी में न्यूनतम सामग्री का उपयोग किया गया है। हम इस केक को इंडियन स्टाइल एगलेस चॉकलेट स्पंज केक रेसिपी कहते हैं क्योंकि यह रेसिपी शाकाहारियों के लिए है और हम इसमें कंडेन्स्ड मिल्क का उपयोग करते हैं और अंडों का उपयोग नहीं करते हैं। यह रेसिपी इतनी आसान है कि एक नौसिखिया भी इसमें गलती नहीं करेगा क्योंकि यह परेशानी मुक्त है।

 

आपके बच्चों का जन्मदिन हो या आप घर पर हाई टी पार्टी की योजना बना रहे हैं? हमारे पास आपके लिए एक शानदार मिठाई रेसिपी है जो बनाने में बहुत आसान है, इंडियन स्टाइल एगलेस चॉकलेट स्पंज केक रेसिपी

 

यह एगलेस चॉकलेट स्पंज केक रेसिपी बहुत ही नम और स्वादिष्ट है। हमने अंडों के प्रतिस्थापन के रूप में कंडेन्स्ड मिल्क का उपयोग किया है, फिर भी केक बहुत स्पंजी और नरम बनता है। कुछ लोग केले का भी विकल्प के रूप में उपयोग करते हैं।

 

एगलेस वेजिटेरियन चॉकलेट स्पंज केक बनाने के लिए, मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को एक साथ छान लें। सबसे अच्छे स्वाद के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले कोको पाउडर का उपयोग करना बहुत आवश्यक है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप सबसे अच्छा उपयोग कर रहे हैं, साथ ही बेकिंग पाउडर और सोडा खमीर उठाने वाले एजेंट हैं जो हमें केक को स्पंजी और फूला हुआ बनाने में मदद करेंगे। इसे अलग रख दें। कंडेन्स्ड मिल्क, पिघला हुआ मक्खन, वेनिला एसेंस और 6 बड़े चम्मच पानी जैसे गीले अवयवों को एक गहरे कटोरे में मिलाएं और एक व्हिस्क का उपयोग करके अच्छी तरह से फेंटें। कंडेन्स्ड मिल्क केक को नरम बनाएगा और हमारे एगलेस वेजिटेरियन चॉकलेट केक में मिठास भी जोड़ेगा, हमने रेसिपी में किसी भी चीनी का उपयोग नहीं किया है। छना हुआ आटे का मिश्रण डालें और स्पैचुला की मदद से धीरे-धीरे मिलाएं। घोल की स्थिरता बहने वाली होनी चाहिए। घोल को एक चिकनी और डस्ट की हुई 175 मिमी (7”) व्यास की केक टिन में डालें। एक पहले से गरम ओवन में 180°C (360°F) पर 20 से 25 मिनट के लिए या जब तक यह पक न जाए तब तक बेक करें। केक तब तैयार होता है जब वह टिन के किनारों को छोड़ देता है और छूने पर स्पंजी लगता है। केक को बाहर निकालने के लिए टिन को एक रैक पर उल्टा करें और जोर से थपथपाएं। इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें और आवश्यकतानुसार इंडियन स्टाइल एगलेस चॉकलेट स्पंज केक का उपयोग करें।

 

यदि आप इस इंडियन स्टाइल एगलेस चॉकलेट स्पंज केक को स्टोर करने की योजना बना रहे हैं, तो मक्खन के बजाय तेल का उपयोग करें क्योंकि मक्खन जम जाता है और केक कठोर हो जाएगा। साथ ही, सामग्री को एक साथ मिलाते समय सुनिश्चित करें कि आप उन्हें ज़्यादा न मिलाएं, नहीं तो हवा निकल जाएगी और आपका केक सघन (dense) हो जाएगा।

 

चॉकलेट का हमेशा एक अच्छा, रोमांटिक एहसास होता है, और कोई भी कुछ भी चॉकलेटी खाने से चूकना नहीं चाहता! चॉकलेट केक बिना अंडों के भी बनाए जा सकते हैं, और वे उतने ही नरम हो सकते हैं जितने कि आप बेकरी में पाते हैं। आप इंडियन स्टाइल एगलेस चॉकलेट स्पंज केक रेसिपी | एगलेस चॉकलेट स्पंज केक रेसिपी | को आइसिंग शुगर या चॉकलेट सिरप के साथ परोस सकते हैं।

 

मैंने इस इंडियन स्टाइल एगलेस चॉकलेट स्पंज केक का उपयोग चॉकलेट ऑरेंज मूस-केक, एबोनी और आइवरी और चॉकलेट मूस केकजैसी रेसिपी में किया है।

 

इंडियन स्टाइल एगलेस चॉकलेट स्पंज केक रेसिपी | एगलेस चॉकलेट वेजिटेरियन स्पंज केक रेसिपी | का विस्तृत स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी फोटो और वीडियो के साथ आनंद लें।

Soaking Time

0

Preparation Time

5 Mins

None Time

0 Mins

Baking Time

30 Mins

Baking Temperature

180° C (360°F)

Sprouting Time

0

Total Time

35 Mins

Makes

1 केक

सामग्री

विधि

इंडियन स्टाइल एगलेस चॉकलेट स्पंज केक बनाने के लिए, 

 

  1. सबसे पहले मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को एक साथ छान लें। इसे अलग रखें।
  2. अब कंडेन्स्ड मिल्क, पिघला हुआ मक्खन, वेनिला एसेंस और 5 बड़े चम्मच पानी को एक गहरे कटोरे में मिलाएं और व्हिस्क का उपयोग करके अच्छी तरह से फेंटें।
  3. छना हुआ आटे का मिश्रण डालें और स्पैचुला की मदद से धीरे-धीरे मिलाएं।
  4. बैटर बहने वाली स्थिरता का होना चाहिए।
  5. बैटर को एक चिकनी और डस्ट की हुई 175 मिमी (7”) व्यास की केक टिन में डालें।
  6. एक पहले से गरम ओवन में 180°C (360°F) पर 20 से 25 मिनट के लिए या जब तक यह पक न जाए तब तक बेक करें।
  7. इंडियन स्टाइल एगलेस चॉकलेट स्पंज केक तब तैयार होता है जब वह टिन के किनारों को छोड़ देता है और छूने पर स्पंजी लगता है।
  8. केक को बाहर निकालने के लिए टिन को एक रैक पर उल्टा करें और जोर से थपथपाएं।
  9. इंडियन स्टाइल एगलेस चॉकलेट स्पंज केक को ठंडा होने के लिए अलग रखें और आवश्यकतानुसार उपयोग करें।

केक | एगलैस चॉकलेट स्पंज केक रेसिपी | चॉकलेट स्पोंज केक | Eggless Chocolate Sponge Cake In Hindi | Video by Tarla Dalal

×
चॉकलेट केक का घोल बनाने के लिए

 

    1. अंडा मुक्त चॉकलेट स्पोंज केक का घोल बनाने के लिए | एगलैस चॉकलेट स्पंज केक रेसिपी | चॉकलेट स्पोंज केक | बिना अंडे वाला चॉकलेट केक | indian style eggless chocolate sponge cake in hindi | सभी सामग्री को तैयार करे, फिर ओवन को १८०°C (३६०°F)  पर प्री-हीट करने के लिए रख दें।
    2. सभी सूखी सामग्री को छानने के लिए छलनी को एक गहरे कटोरे पर रखें।
    3. मैदा डालें।
    4. कोको पाउडर डालें। अपने अंडे रहित चॉकलेट केक में अधिकतम स्वाद प्राप्त करने के लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाले डार्क कोको पाउडर का उपयोग करना बहुत महत्वपूर्ण है।
    5. बेकिंग पाउडर डालें।
    6. बेकिंग सोडा डालें। बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा दोनों ही ऐसे एजेंट हैं जो चॉकलेट केक को स्वादिष्ट और स्पंजी बनाने में मदद करते हैं। दोनो की तारीख की जाँच करें वरना आपका चॉकलेट केक नहीं उठेगा 
    7. छान कर सारी सूखी सामग्री को एक तरफ रख दें। घोल में शामिल करने से पेहले सभी सूखी सामग्री को छानने से आटे को गांठ रहीत और उसके अंदर की मिलावट को निकालने में मदद मिलती है। यह समान रूप से सभी सामग्रियों को मिलाने में भी मदद करता है।
    8. एक और कटोरे में गीली सामग्री को एक साथ मिलाने के लिए, कन्डेन्स्ड मिल्क डालें। इस अंडे रहित चॉकलेट केक रेसिपी में, हमने अंडे के बदले में कन्डेन्स्ड मिल्क का उपयोग किया है जो केक को नरम और मॉइस्ट रखने में मदद करता हैं। यहा पर अतिरिक्त शक्कर को जोड़ने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि कन्डेन्स्ड मिल्क पूरे केक को मीठा करने के लिए पर्याप्त होता है।
    9. पिघला हुआ मक्खन डालें। आप मक्खन को माइक्रोवेव में या स्टोवटॉप पर पिघला सकते हैं। मक्खन को तब तक ही गरम करें जब तक कि वह सिर्फ पिघल न जाए और डालने से पहले ठंडा करके कमरे के तापमान तक ले आए। यदि आप इस अंडे रहित चॉकलेट केक को स्टोर करने की योजना बना रहे हैं, तो आम तौर पर, मक्खन के बजाय तेल का उपयोग करें क्योंकि मक्खन एक या दो दिन बाद जम जाता है और केक कडक हो जाता है।
    10. वैनिला एैसेन्स् डालें। वेनिला एसेंस के बजाय, आप वेनिला पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। अपनी पसंद का कोई अन्य एसेंस जैसे की कॉफी पाउडर, इलायची पाउडर का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है।
    11. साथ ही, ६ टेबल-स्पून पानी डालें। आटे की गुणवत्ता के आधार पर आप पानी की मात्रा अधिक या कम कर सकते है।
    12. एक व्हिस्क का उपयोग करके अच्छी तरह से फेंट लें।
    13. छाने हुए आटे के मिश्रण को डालें।
    14. एक स्पैटुला की मदद से धीरे से मिलाएं। सूखी और गीली सामग्री के संयोजन के दौरान, सुनिश्चित करें कि आप अधिक मिक्स न करें। ओवर-मिक्सिंग से, आप सभी हवा बाहर फेक देगे और एक घने चॉकलेट केक के साथ समाप्त हो जाएंगा।
    15. घोल ड्रापिंग कन्सिस्टन्सी का होना चाहीए।
चॉकलेट केक बनाने के लिए

 

    1. कन्डेन्स्ड मिल्क के साथ अंडा मुक्त चॉकलेट स्पोंज केक को बेक करने के लिए, १७५ मिमी (७") व्यास के केक टिन को मक्खन या तेल से चुपड लें।
    2. इसके ऊपर समान रूप से मैदा छिड़कें और डस्ट करके अतिरिक्त आटे को निकाल दें। वैकल्पिक रूप से, आप पार्च्मन्ट पेपर या एल्यूमीनियम फॉइल के साथ अपने केक टिन को लाइन कर सकते हैं।
    3. तैयार केक के घोल को चुपड़े और डस्ट किये हुए केक टिन में डालें। इसे अपने किचन पर हल्के से टैप करें।
    4. पहले से गरम अवन में १८०°C (३६०°F) के तापमान पर २० से २५ मिनट के लिए बेक कर लें। प्रत्येक ओवन के लिए सेटिंग्स अलग-अलग होती हैं, लेकिन १८ मिनट से पहले ओवन को ना खोले, अन्यथा यह सपाट हो जाएगा। दीये गए समय से लगभग ५ से ७ मिनट पहले केक की जांच शुरू करें।
    5. केक के बीच में टूथपिक डालकर चेक चॉकलेट केक को जाचं लें। अगर वह साफ है तो केक तैयार है, यदी नही तो फिर इसे कुछ और समय के लिए बेक करें।
    6. केक तैयार है जब वह टिन के किनारों को छोड़ देता है और छुने पर स्प्रिंग जैसा लगे
    7. चारों ओर से केक को ढीला करने के लिए किनारों पर चाकू घुमाएं।
    8. टिन को रैक के उपर पलटें।
    9. केक को अनमोल्ड करने के लिए तेजी से टैप करें।
    10. केक टीन को धीरे से उठाएं और ठंडा करने के लिए भारतीय स्टाइल के अंडे रहित चॉकलेट स्पंज केक को | अंडा मुक्त चॉकलेट स्पोंज केक | एगलैस चॉकलेट स्पंज केक रेसिपी | चॉकलेट स्पोंज केक | बिना अंडे वाला चॉकलेट केक | indian style eggless chocolate sponge cake in hindi | अलग रख दें और आवश्यकतानुसार उपयोग करें। केक को उपयोग करने या फ्रॉस्टिंग लगाने से पहले, सर्वोत्तम परिणामों के लिए केक को रसोई के काउंटर पर ६ से ८ घंटे के लिए छोड़ दें। जब आप केक को दो भागो में विभाजित करने के लिए आगे बढ़ते हैं तो यह क्रम्बल की मात्रा को कम कर देगा।
    11. आपका अंडा मुक्त चॉकलेट स्पोंज केक | एगलैस चॉकलेट स्पंज केक रेसिपी | चॉकलेट स्पोंज केक | बिना अंडे वाला चॉकलेट केक | indian style eggless chocolate sponge cake in hindi | बनकर तैयार है
अंडा मुक्त चॉकलेट स्पोंज केक के लिए टिप्स

 

    1. मैदा, कोको पाउडर और बेकिंग सोडा को अच्छी तरह छान लें। इससे केक हल्का हो जाता है।
    2. बैटर में पानी एडजस्ट किया जा सकता है. यह इस्तेमाल किए गए आटे की गुणवत्ता पर निर्भर करता है।
    3. बैटर मिलाते समय कट एंड फोल्ड विधि का उपयोग करना सुनिश्चित करें।
    4. ओवन को आवश्यक तापमान पर पहले से गरम करें, नहीं तो केक बेक करते समय ऊपर नहीं उठेगा।
    5. एगलेस चॉकलेट स्पंज के बेक होने के बाद, इसे पूरी तरह से ठंडा करें और फिर उन्हें वेजेज में काट लें और फिर परोसें
पोषक मूल्य प्रति (Abbrv) per cake
ऊर्जा1500 कैलरी
प्रोटीन33.1 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट220.2 ग्राम
फाइबर3.7 ग्राम
वसा58.6 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल110 मिलीग्राम
सोडियम1863.8 मिलीग्राम

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ