पनीर एण्ड कॉर्न क्रोकेज़ | Paneer and Corn Croquettes
तरला दलाल  द्वारा
5/5 stars 100% LIKED IT
1 REVIEW
ALL GOOD
Added to 109 cookbooks
This recipe has been viewed 10883 times
इस व्यंजन को खाते ही आपके महमान वाह - वाह करते रह जायेंगे क्योंकि इस व्यंजन का कम तीखापन उन्हे यूरोपीय व्यंजन के जैसा स्वादिष्ट लगेगा।
Add your private note
पनीर एण्ड कॉर्न क्रोकेज़ - Paneer and Corn Croquettes recipe in hindi
तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :    
८ क्रोकेज़। के लिये
२ टी-स्पून तेल
१ टी-स्पून ज़ीरा
१ टी-स्पून बहुत बारीक कटा लहसुन
१ टी-स्पून अदरक-हरीमिर्च का पेस्ट
१/२ कप पके , दरदरे पिसे मकई के दाने
१ कप कसा पनीर
१ टी-स्पून अमचूर
१/२ टी-स्पून गरम मसाला
नमक , स्वाद अनुसार
२ टेबल-स्पून कसा चीज़
४ बडे आलू , उबले , छिले और मसले हुए
१/२ कप ब्रैड क्रमब्स
नमक तथा ताज़ी पिसी काली मिर्च , स्वाद अनुसार
तेल , तलने के लिए
क्विक चीज़ डीप
भरावन मिश्रण के लिए- एक गहरे पॅन में तेल गरम कीजिए और जीरा डालिए।
- जब जीरा चटकने लगे तो उसमें लहसुन और अदरक-हरीमिर्च का पेस्ट डालकर थोड़ा सा भूनिए।
- मकई के दाने, अमचूर, गरम मसाला और नमक डालकर धीमी आँच पर लगातार हिलाते हुए ३ से ५ मिनट पकाइए।
- पनीर तथा चीज़ डालकर अच्छी तरह से मिलाइए।
- भरावन मिश्रण को बराबर ८ भागो में बाँटिए और एक तरफ रख दीजिए।
कैसे आगे बढे- आलू, ब्रैड का चूरा, नमक तथा कालीमिर्च को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिलाइए और हल्का सा गूँधिए।
- मिश्रण को ८ बराबर भागों में बाँटिए और प्रत्येक भाग को हथेलियों में रखकर गोल आकार दीजिए।
- आलू के मध्यभाग में भरावन मिश्रण का एक भाग रखिए और चारों तरफ से मिलाकर सिलंडर आकार की क्रोकेज़ बनाइए।
- शेष बची सामग्री के साथ ७ और क्रोकेज़ बनाइए।
- एक कड़ाही में तेल गरम कीजिए और थोड़े-थोड़े क्रोकेज़ को चारों तरफ से सुनहरा होने तक तलिए और एक तेल सोखनेवाले कागज पर निकाल लीजिए।
- क्विक चीज़ डिप के साथ तुरंत गरमा गरम परोसिए।
Other Related Recipes
Nutrient values per croquette
ऊर्जा | 155 कैलरी |
प्रोटीन | 3.7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 12.9 ग्राम |
फाइबर | 0.7 ग्राम |
वसा | 10 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 122.7 mcg |
विटामिन बी 1 | -0.1 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | -0.1 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0.2 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 5.4 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 6.7 mcg |
कैल्शियम | 90.9 मिलीग्राम |
लोह | 0.3 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 3.5 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 81.9 मिलीग्राम |
जिंक | 0.2 मिलीग्राम |
1 review received for पनीर एण्ड कॉर्न क्रोकेज़
Tried this recipe?. Post a review! Let everyone know how it turned out.
No critical reviews posted for this recipe
Helpful reviews for this recipe
You are not signed in. To post a recipe review note requires you to
Sign In to your account
Rate this recipe
Review this recipe (optional)
You are not signed in. To post a private recipe note requires you to
Sign In to your Gold or Silver account
Add your private note to this recipe