You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > दक्षिण भारतीय व्यंजन | दक्षिण भारतीय रेसिपी | > न्यूट्रिशियस इडली
न्यूट्रिशियस इडली

Tarla Dalal
11 February, 2019


Table of Content
मशहुर दक्षिण भारतीय नाश्ते का एक विकल्प, जो दाल और चावल के संतुलित मात्रा के एक संपूर्ण प्रोटीन युक्त आहार का पर्याप्त उदाहरण है।
जहाँ इडली को पारंपरिक रुप से उड़द दाल से बनाया जाता है, इन न्यूट्रिशियस इडली को मूग दाल से बनाया गया हे, जिससे इन्हें पचाना !र भी आसान हो जाता है। जहाँ मूंग दाल एक मज़ेदार खुशबु और स्वाद प्रदान करते हैं, यह बहुत जल्दी सख्त हो जाती है।
इसलिए, इन न्यूट्रिशियस इडली को बनाकर तुरंत चटनी और सांभर के साथ परोसकर मज़ा लें।
न्यूट्रिशियस इडली - Nutritious Idlis recipe in hindi
Tags
Soaking Time
2 घंटे।
Preparation Time
2 Mins
None Time
12 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Fermenting Time
8 घंटे।
Total Time
14 Mins
Makes
16 इडली
सामग्री
Main Ingredients
1/2 कप चावल (chawal)
1/2 कप हरी मूंग दाल (green moong dal)
1/2 टी-स्पून मेथी के दानें (fenugreek, methi seeds)
नमक (salt) स्वादअनुसार
परोसने के लिए
विधि
- चावल, हरी मूंग दाल और मेथी दानों को साफ और धोकर भरपुर मात्रा के पानी में 2 घंटो के लिए भिगो दें। अच्छी तरह छान लें।
- मिक्सर में लगभग 1/2 कप पानी के साथ मिलाकर, मुलायम होने तक पीस लें।
- इस घोल को बाउल में निकाल लें और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- घोल को ढ़क्कन से ढककर गरम जगह पर खमीर आने के लिए 8 घंटो तक रख दें।
- खमीर आने के बाद, घोल को अच्छी तरह मिला लें और तेल से चुपड़े हुए इडली के साँचों में चम्मच भर डाले।
- इडली स्टीमर में 10 मिनट तक या इडली के पक जाने तक स्टीम कर लें।
- सांभर और नारियल चटनी के साथ तुरंत परोसें।
ऊर्जा | 41 कैलरी |
प्रोटीन | 2 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 8 ग्राम |
फाइबर | 0.8 ग्राम |
वसा | 0.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 2.2 मिलीग्राम |
न्यूट्रिशियस इडली की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें