जैन व्हाइट सॉस रेसिपी | जैन वाइट सॉस | जैन सफेद सॉस | जैन वाइट सॉस बनाने की विधि | Jain White Sauce
तरला दलाल  द्वारा
Added to 26 cookbooks
This recipe has been viewed 5018 times
जैन व्हाइट सॉस रेसिपी | जैन वाइट सॉस | जैन सफेद सॉस | जैन वाइट सॉस बनाने की विधि | jain white sauce in hindi | with 8 amazing images.
जैन व्हाइट सॉस बनाने की विधि- जैन व्हाइट सॉस बनाने के लिए, एक पैन गरम करें और उसमें मक्खन पिघलाएं।
- मैदा डालकर धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए झागदार होने तक पकाएं।
- धीरे-धीरे दूध डालें और सॉस के गाढ़ा होने तक लगातार हिलाएं।
- नमक और काली मिर्च डालें। अच्छी तरह मिलाएं और एक मिनट के लिए पकाएं।
- आप जैन व्हाइट सॉस को फ्रिज में एयर-टाइट कंटेनर में ४-५ दिनों के लिए स्टोर कर सकते हैं।
विस्तृत फोटो के साथ जैन व्हाइट सॉस रेसिपी | जैन वाइट सॉस | जैन सफेद सॉस | जैन वाइट सॉस बनाने की विधि
-
जैन व्हाइट सॉस बनाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें। परंपरागत रूप से, सफेद सॉस को दूध के साथ उबला हुआ प्याज से बनाया जाता है, लेकिन यहां हमने प्याज का उपयोग नहीं किया है क्योंकी हम एक जैन रेसिपी बना रहे है।
-
मक्खन के पिघलने के बाद मैदा डालें।
-
धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए ह्विस्क की मदद से १ से २ मिनट के लिए पकाएं। इसे रूक्स के रूप में जाना जाता है जो व्हाइट सॉस को गाढ़ा करने के एजेंट का काम करता है। लगातार हिलाने से आटे को पकाने में भी मदद मिलती है और इसे गांठ बनाने से रोकता है।
-
एक बार जब आप देखते हैं कि आटा थोड़ा झागदार और सुनहरा हो गया है, तो आंच को कम कर दें और दूध डालें। एक हाथ से दूध डालो और दूसरे हाथ का उपयोग करके व्हिस्क करें। यदि आप वीगन है या डेयरी उत्पादों से एलर्जी हैं, तो बादाम दूध का उपयोग करें।
-
अच्छी तरह से फेंटें और मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए ३ से ४ मिनट तक या जैन वाइट सॉस को गाढ़ा होने तक पकाएं। जब तक आटा और दूध अच्छी तरह से सम्मिलित नहीं हो जाते, तब तक उसे व्हिस्क की मदद से लगातार मिलाते रहना बहुत जरूरी है। यदि अच्छी तरह से इसे फेंटा नहीं, तो आप अपने जैन व्हाइट सॉस में गांठ पा सकते हैं।
-
नमक और काली मिर्च डालें।
-
अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर १ मिनट तक पकाएं। आप अपने जैन व्हाइट सॉस के स्वाद को बढ़ाने के लिए थोड़ा जायफल पाउडर भी डाल सकते हैं।
-
जैन व्हाइट सॉस को पूरी तरह से ठंडा करें, एक एयर-टाइट कंटेनर में डालें और फ्रिज में / फ्रीजर में रखें। याद रखें, सफेद सॉस को ठंडा करने पर यह अधिक गाढ़ा हो जाएगा। आप व्हाइट सॉस को माइक्रोवेव में भी तैयार कर सकते है। यदि सॉस को बाद में इस्तेमाल किया जाना है, तो थोड़ा दूध डालें, अच्छी तरह से मिलाएं और इसे फिर से गरम करें। मक्खन : आटा: दूध की मात्रा हमेशा 1: 1: 10 रह जाएगी ताकि एक सही स्थिरता वाला पतला सफेद सॉस मिल सके।
Other Related Recipes
Accompaniments
Nutrient values per cup
ऊर्जा | 392 कैलरी |
प्रोटीन | 9.9 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 18.9 ग्राम |
फाइबर | 0 ग्राम |
वसा | 26.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 835 mcg |
विटामिन बी 1 | 0.1 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0.2 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0.5 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 2 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 11.2 mcg |
कैल्शियम | 422.8 मिलीग्राम |
लोह | 0.7 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 171.3 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 199.8 मिलीग्राम |
जिंक | 0.1 मिलीग्राम |
जैन व्हाइट सॉस रेसिपी | जैन वाइट सॉस | जैन सफेद सॉस | जैन वाइट सॉस बनाने की विधि has not been reviewed
Tried this recipe?. Post a review! Let everyone know how it turned out.
No critical reviews posted for this recipe
You are not signed in. To post a recipe review note requires you to
Sign In to your account
Rate this recipe
Review this recipe (optional)
You are not signed in. To post a private recipe note requires you to
Sign In to your Gold or Silver account
Add your private note to this recipe