You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > चाइनीज रेसिपी | चायनीज़ व्यंजन | > चायनीज चावल व्यंजनों का संग्रह > बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस
बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस
 
                          Tarla Dalal
21 March, 2022
Table of Content
बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | बर्न्ट गार्लिक राइस | चाइनीज़ बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | burnt garlic fried rice in hindi | with 35 amazing images.
बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस रेसिपी | भारतीय स्टाइल बर्न्ट गार्लिक राइस | चाइनीज़ बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आने वाला मुख्य व्यंजन है। भारतीय स्टाइल बर्न्ट गार्लिक राइस बनाना सीखें।
बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस बनाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें, लहसुन और हरी मिर्च डालकर, मध्यम आँच पर २ मिनट या लहसुन के सुनहरे होने तक भुन लें। हरी प्याज़ का सफेद भाग डालकर मध्यम आँच पर १ मिनट तक भुन लें। हरी प्याज़ के पत्ते डालकर, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें। मिली-जुली सब्ज़ीयाँ डालकर मध्यम आँच पर १ मिनट तक भुन लें। सोया सॉस, विनेगर, चावल, नमक और ताजी पिसी काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर २ मिनट तक पका लें। बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस को हरी प्याज़ के पत्तों से सजाकर गरमा गरम परोसें।
चाइनीज़ बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस रेसिपी भारत में पकाया जाने वाला एक बहुत ही लोकप्रिय बर्न्ट गार्लिक राइस है और कई चीनी रेस्तरां में परोसा जाता है। इसके अलावा, बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस मुंबई की लोकप्रिय स्ट्रीट फूड रेसिपी है।
लहसुन को सुनहरा होने तक भुनने से इस बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस से बने व्यंजन को अनोखा स्वाद प्रदान होता है। हरी मिर्च, करारी सब्ज़ीयाँ और सोया सॉस के साथ, जला हुआ लहसुन इन पके हुए चावल को मज़ेदार स्वाद प्रदान करते हैं।
बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस को हरे प्याज़ और तले हुए लहसुन से सजाकर गरमागरम परोसें, एक ऐसा अनुभव जो लंबे समय तक याद रहेगा। हार्दिक भोजन बनाने के लिए वेजिटेबल इन हॉट गार्लिक सॉस इस चावल की एक आदर्श संगत हैं।
बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस बनाने के टिप्स। 1. सुनिश्चित करें कि प्रत्येक चावल का दाना अलग हो। 2. लहसुन को बहुत अच्छे से काट कर हल्का ब्राउन होने तक कुरकुरे होने तक तलना चाहिए. 3. एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन की तुलना में एक कड़ाही पकाने के लिए बेहतर है।
आनंद लें बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | बर्न्ट गार्लिक राइस | चाइनीज़ बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | burnt garlic fried rice in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।
बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस - Burnt Garlic Fried Rice, Indian Style Burnt Garlic Rice recipe in hindi
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
15 Mins
None Time
7 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Sprouting Time
0
Total Time
22 Mins
Makes
3 मात्रा के लिये
सामग्री
बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस के लिए
2 टेबल-स्पून कटा हुआ लहसुन (chopped garlic)
३ १/२ कप पके हुए बासमती चावल
3 टेबल-स्पून तेल ( oil )
2 टी-स्पून कटी हुई हरी मिर्च (chopped green chillies)
1/2 कप स्लाईस्ड हरे प्याज़ का सफेद भाग ( sliced spring onions whites )
1/4 कप कटे हुए हरे प्याज़ के पत्ते (chopped spring onion greens)
1/2 कप कटी और आधी उबाली हुई मिली-जुली सब्जियां (chopped and parboiled mixed vegetables) (फण्सी और गाजर)
2 टी-स्पून सोया सॉस (soy sauce)
1 टी-स्पून विनेगर (vinegar)
नमक और ताजी पिसी काली मिर्च , स्वादअनुसार
सजाने के लिए
2 टेबल-स्पून कटे हुए हरे प्याज़ के पत्ते (chopped spring onion greens)
2 टेबल-स्पून तला हुआ लहसुन
विधि
बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस के लिए
 
- बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस बनाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें, लहसुन और हरी मिर्च डालकर, मध्यम आँच पर 2 मिनट या लहसुन के सुनहरे होने तक भुन लें।
 - हरी प्याज़ का सफेद भाग डालकर मध्यम आँच पर 1 मिनट तक भुन लें।
 - हरी प्याज़ के पत्ते डालकर, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
 - मिली-जुली सब्ज़ीयाँ डालकर मध्यम आँच पर 1 मिनट तक भुन लें।
 - सोया सॉस, विनेगर, चावल, नमक और ताजी पिसी काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर २ मिनट तक पका लें।
 - बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस को हरी प्याज़ के पत्तों और तला हुआ लहसुन से सजाकर गरमा गरम परोसें।
 
- 
                                
- 
                                      
	
		
	
	
		
			बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस बनाने के लिए | बर्न्ट गार्लिक राइस | चाइनीज़ बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | चायनीज फ्राइड राईस | burnt garlic fried rice in hindi | एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। यदि आपके पास एक वोक है, तो उसका उपयोग करें। चाइनीज राइस रेसिपी बनाते समय हमेशा बड़े पैन का इस्तेमाल करें, ताकि चावल उछालने पर वे एक साथ न चढ़ें।
	
  
                                      
                                      
-3-186571-2-196437.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
एक बार जब तेल पर्याप्त गरम हो जाए, तो लहसुन डालें।
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
२ मिनट के लिए या जब तक लहसुन भूरे रंग का नहीं हो जाता, तब तक तेज आंच पर भून लें। ऐसा करते समय तेल लहसुन के स्वाद को अवशोषित करता है जो बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस को एक अनोखा स्वाद देता है।
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			कटी हुई हरी मिर्च डालें।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
हरी प्याज़ का सफेद भाग डालें।
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
तेज आंच पर १ मिनट के लिए भून लें। सब्जियों को तेज आंच पर भूनना बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि टॉस करने पर वे अपने क्रंच को बरकरार रखें।
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
हरा प्याज़ डालें।
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
तेज आंच पर ३० सेकंड के लिए भून लें।
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			मिली-जुली सब्ज़ीयाँ डालें। यहां हमने गाजर और फण्सी का उपयोग किया है। आप किसी भी खस्ता सब्जियों जैसे शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न, ब्रोकली आदि का उपयोग भी कर सकते हैं।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			तेज आँच पर १ मिनट तक भुन लें।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			सोया सॉस डालें। यह बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस को एक उमदा स्वाद प्रदान करता है। आप चाहें तो थोड़ा और भी जोड़ सकते हैं।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			विनेगर डालें। इस रेसिपी में विनेगर जोड़ना वैकल्पिक है।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
पके हुए चावल डालें।
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
ताजी पिसी हुई काली मिर्च डालें।
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
स्वादानुसार नमक डालें। अगर आपने चावल पकाते समय नमक डाला है तो इस चरण पर सावधान रहें। इसके अलावा, सोया सॉस भी थोड़ा नमकीन होता है।
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस को अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर बीच-बीच में हिलाते हुए २ मिनट तक पका लें।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस को | बर्न्ट गार्लिक राइस | चाइनीज़ बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | चायनीज फ्राइड राईस | burnt garlic fried rice in hindi | हरे प्याज के पत्ते और तले हुए लहसुन के साथ गार्निश करें।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस को | बर्न्ट गार्लिक राइस | चाइनीज़ बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | चायनीज फ्राइड राईस | burnt garlic fried rice in hindi | गरमा गरम परोसें।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     
 - 
                                      
	
		
	
	
		
			बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस बनाने के लिए | बर्न्ट गार्लिक राइस | चाइनीज़ बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | चायनीज फ्राइड राईस | burnt garlic fried rice in hindi | एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। यदि आपके पास एक वोक है, तो उसका उपयोग करें। चाइनीज राइस रेसिपी बनाते समय हमेशा बड़े पैन का इस्तेमाल करें, ताकि चावल उछालने पर वे एक साथ न चढ़ें।
	
  
                                      
                                      
 
- 
                                
- 
                                      
	
		
	
	
		
			एक छोटे पैन में लगभग १/४ कप तेल डालें।
	
  
                                      
                                      
-1-186571.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			१ टेबल-स्पून कटा हुआ लहसुन डालें।
	
  
                                      
                                      
-2-186571.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			२ मिनट तक या लहसुन को सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई कर लें। फिर छान लें।
	
  
                                      
                                      
-3-186571.webp)
                                      
                                     
 - 
                                      
	
		
	
	
		
			एक छोटे पैन में लगभग १/४ कप तेल डालें।
	
  
                                      
                                      
 
- 
                                
- 
                                      
	
		
	
	
		
			चाइनीज़ व्यंजनों के लिए चावल पकाने का एक बहुत ही विशिष्ट तरीका है, ताकि आप अच्छी तरह से पका कर अलग-अलग अनाज का दाना प्राप्त कर सकें। इसके लिए आप स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ हमारी पके हुए चाइनीज राइस की रेसिपी को फॉलो करें।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			हमने सब्जियों को उबला दिया है ताकि उसे भूनते ही जलदी से पक जाए और वे कुरकुरी और स्वादिष्ट बनी रहें।
	
  
                                      
                                      
-6-185494-2-185493.webp)
                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			हमने रिफाइंड तेल का उपयोग किया है, लेकिन यदि आप चाहें तो किसी भी अन्य तेल का उपयोग कर सकते हैं, जैसे कि तिल का तेल या मूंगफली का तेल।  हम उसे तेज आचं पर धूएँ आने तक गरम करते हैं।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     
 - 
                                      
	
		
	
	
		
			चाइनीज़ व्यंजनों के लिए चावल पकाने का एक बहुत ही विशिष्ट तरीका है, ताकि आप अच्छी तरह से पका कर अलग-अलग अनाज का दाना प्राप्त कर सकें। इसके लिए आप स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ हमारी पके हुए चाइनीज राइस की रेसिपी को फॉलो करें।
	
  
                                      
                                      
 
| ऊर्जा | 444 कैलरी | 
| प्रोटीन | 5.4 ग्राम | 
| कार्बोहाइड्रेट | 48.8 ग्राम | 
| फाइबर | 4 ग्राम | 
| वसा | 25.4 ग्राम | 
| कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम | 
| सोडियम | 1141.9 मिलीग्राम | 
बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें