You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > पंजाबी रेसिपी | पंजाबी व्यंजन | > पंजाबी रोटी रेसिपी | पंजाबी पराठे | > आलू मेथी पराठा | पंजाबी आलू मेथी पराठा रेसिपी | मेथी आलू पराठा |
आलू मेथी पराठा | पंजाबी आलू मेथी पराठा रेसिपी | मेथी आलू पराठा |
 
                          Tarla Dalal
26 November, 2024
Table of Content
| 
                                     
                                      About Aloo Methi Parathas
                                     
                                      | 
                               
| 
                                   
                                    Ingredients
                                   
                                    | 
                             
| 
                              
                               Methods
                              
                               | 
                           
| 
                                   
                                       आलू मेथी पराठा का आटा बनाने के लिए
                                       
                                            | 
                           
| 
                                   
                                       आलू मेथी का भरवां मिश्रण बनाना के लिए
                                       
                                            | 
                           
| 
                                   
                                       आलू मेथी पराठा बनाने के लिए
                                       
                                            | 
                           
| 
                               
                                 Nutrient values 
                               
                                | 
                           
आलू मेथी पराठा रेसिपी | पंजाबी आलू मेथी पराठा | भरवां आलू मेथी पराठा | आलू का पराठा | आलू मेथी पराठा रेसिपी हिंदी में | aloo methi paratha recipe in Hindi | with amazing 30 images.
मेथी पराठा रेसिपी एक पंजाबी आलू मेथी पराठा है, जो बहुत लोकप्रिय आलू पराठे का बेहद स्वादिष्ट संस्करण है। भरवां आलू मेथी पराठा आलू, मेथी, पूरे गेहूं के आटे और भारतीय मसालों से बनाया जाता है जो आसानी से उपलब्ध सामग्री हैं।
आलू मेथी पराठा दिन के किसी भी समय खाया जा सकता है! इस बहुमुखी पराठे को नाश्ते, दोपहर के भोजन, रात के खाने या शाम के नाश्ते के रूप में भी खाएँ। मैं अपने बच्चों के टिफिन केलिए आलू मेथी पराठा पैक करती हूँ क्योंकि यह पेट भरनेवाला और तृप्त करने वाला होता है।
उत्साहसे भरपूर; यह आलू मेथी पराठों का सबसे अच्छा वर्णन है!
आलू मेथी पराठा एक स्वादिष्ट गेहूँ का पराठा है, जिस में मेथी के पत्तों, जीरा और मसालों के पाउडर के साथ आलू का एक स्वादिष्ट मिश्रण भरा जाता है, जो उन्हें इतना स्वादिष्ट बनाता है कि उन्हें दही और अचार के साथ सीधे और सरल तरीके से परोसा जा सकता है।
जब मेथी को भूना जाता है, तो यह अपनी कड़वाहट खो देती है, जिससे आलू मेथी पराठे में केवल इसकी सकारात्मक विशेषताएँ जैसे इसकी तेज़ सुगंध और बेमिसाल स्वादरह जाता है। वास्तव में, यह एक ऐसा मुख्य व्यंजन है जो सभी को पसंद आएगा!
आलू मेथी पराठे का स्वाद और भी बढ़िया होगा और जब आप इस पर घर काबना सफ़ेद मक्खन लगाएँगे और साथ में लस्सी का एक बड़ा गिलास परोसेंगे, तो यह औरभी स्वादिष्ट लगेगा।
आनंद लें आलू मेथी पराठा रेसिपी | पंजाबी आलू मेथी पराठा | भरवां आलू मेथी पराठा | आलू का पराठा | आलू मेथी पराठा रेसिपी हिंदी में | aloo methi paratha recipe in Hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
15 Mins
Cooking Time
15 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Sprouting Time
0
Total Time
30 Mins
Makes
5 पराठे। के लियें
सामग्री
आटे के लिए
1 कप गेहूं का आटा (whole wheat flour, gehun ka atta)
1 टी-स्पून तेल ( oil )
नमक (salt) , स्वादानुसार
आलू मेथी के भरावन के लिए
1 1/4 कप उबाले और मसले हुए आलू (boiled and mashed potatoes)
1 कप कटी हुई मेथी की पत्तियां (chopped fenugreek leaves, methi)
2 टेबल-स्पून तेल ( oil )
1/2 टी-स्पून जीरा ( cumin seeds, jeera)
2 टी-स्पून अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट (ginger-green chilli paste)
1/2 टी-स्पून हल्दी पाउडर (turmeric powder, haldi)
1 टी-स्पून धनिया पाउडर (coriander (dhania) powder)
1 टी-स्पून चाट मसाला (chaat masala)
नमक (salt) , स्वादानुसार
आलू मेथी पराठा बनाने के लिए अन्य सामग्री
गेहूं का आटा (whole wheat flour, gehun ka atta) , बेलने के लिए
तेल ( oil ) , पकाने के लिए
आलू मेथी पराठा के साथ परोसने के लिए
विधि
आटे के लिए
 
- एक गहरे बाउल में सारी सामग्री मिलाकर प्रर्याप्त पानी का उपयोग करके नरम आटा गूँथ लीजिए।
 - गूँथे हुए आटे को 5 बराबर भागों में बाँट लीजिए और एक तरफ रख दीजिए।
 
आलू मेथी के भरावन के लिए
 
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम कीजिए और उसमें ज़ीरा डालिए।
 - जब ज़ीरा चटकने लगे तब उसमें मेथी की पत्तियाँ डालकर मध्यम आँच पर 2 मिनट तक भून लीजिए।
 - उसमें अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर उसे कुछ सेकंड के लिए एक मध्यम आँच पर भून लीजिए।
 - उसमें आलू डालकर अच्छी तरह से मिलाइए और मध्यम आँच पर बीच-बीच में हिलाते हुए 1 से 2 मिनट तक भून लीजिए।
 - भरवां मिश्रण को 5 बराबर भाग में बाँट लीजिए और एक तरफ रख दीजिए।
 
आगे बढ़ने की विधि
 
- आटा के एक भाग को 100 मि. मी. (4") व्यास के गोल आकार में थोड़े सा गेहूं के आटे का उपयोग करके बेल लीजिए।
 - गोले के बीच मे भरवां मिश्रण का एक भाग रखकर, किनारीयों को बीच में लाकर अच्छी तरह दबाकर बंद कर लीजिए।
 - फिर से आटा के एक हिस्से को 150 मि. मी. (6") व्यास के गोल आकार में थोड़े सा गेहूं के आटे का उपयोग करके बेल लीजिए।
 - एक नानॅ-स्टिक तवा गरम कीजिए और थोड़े से तेल का प्रयोग कर के पराठा के दोनों तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लीजिए।
 - विधी क्रमांक 1 से 4 को दोहराकर 4 और आलू मेथी पराठा बना लीजिए।
 - दही या अचार के साथ आलू मेथी पराठा गरमा गरम परोसिए।
 
- 
                                
- 
                                      
आलू मेथी पराठा बनाने की विधि | पंजाबी आलू मेथी पराठा रेसिपी | मेथी आलू पराठा | स्टफ्ड आलू मेथी पराठा | Aloo Methi Parathas Recipe in Hindi । एक गहरे कटोरे में १ कप गेहूं का आटा लें।

                                      
                                     - 
                                      
१ टीस्पून तेल डालें। तेल की जगह पर घी या मक्खन का भी उपयोग किया जा सकता है।

                                      
                                     - 
                                      
स्वादानुसार नमक डालें।

                                      
                                     - 
                                      
आटा गूंधने के लिए धीरे-धीरे पानी डालें। पानी की मात्रा आटे की गुणवत्ता पर निर्भर करेगी। पर्याप्त पानी का उपयोग करके नरम आटा गूंध लें। हमने लगभग ५ बड़े चम्मच पानीइस्तेमाल किया है।भरवां पराठा बनाते समय आटे को थोड़ा नरम गूंध लें ताकि पराठे को बेलना आसान हो।

                                      
                                     - 
                                      
आटे को ५ बराबर भागों में विभाजित करें और एक तरफ रखें।

                                      
                                     
 - 
                                      
 
- 
                                
- 
                                      
आलू मेथी पराठा में आलू मेथी का भरवां मिश्रण बनाना के लिए | पंजाबी आलू मेथी पराठा रेसिपी | मेथी आलू पराठा | स्टफ्ड आलू मेथी पराठा | मेथी के पत्तों का एक गुच्छा लें।

                                      
                                     - 
                                      
सबसे पहले हम मेथी की पत्तियों और डंठल को अलग करके उन्हे धो लेगें।

                                      
                                     - 
                                      
अब मेथी के पत्तों को बारीक काट लें और एक तरफ रख दें।

                                      
                                     - 
                                      
आलू मेथी पराठे बनाना शुरू करने के लिए एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। तेल गरम होते ही जीरा डालें।

                                      
                                     - 
                                      
जब जीरा चटकने लगे तब उसमें मेथी के पत्ते डालें। ताजा मेथी के पत्तों का स्वाद सबसे अच्छा होता है, लेकिन अगर आपके पास नहीं है तो कसूरी मेथी डालें।

                                      
                                     - 
                                      
२ मिनट के लिए मध्यम आंच पर भूनें।

                                      
                                     - 
                                      
अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट डालें। आप बारीक कटे हुए अदरक-हरी मिर्च का भी उपयोग कर सकते हैं।

                                      
                                     - 
                                      
हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालें।

                                      
                                     - 
                                      
चाट मसाला डालें। आप इसमे अमचूर पाउडर, अनारदाना पाउडर या नींबू के रस के साथ स्थानापन्न कर सकते हैं

                                      
                                     - 
                                      
नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर कुछ सेकंड के लिए भूनें।

                                      
                                     - 
                                      
आलू डालें।

                                      
                                     - 
                                      
अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर बीच बीच मे हिलाते हुए १ से २ मिनट तक पकाएं।

                                      
                                     - 
                                      
भरवां मिश्रण को ५ बराबर भागों में विभाजित करें और अलग रखें।

                                      
                                     
 - 
                                      
 
- 
                                
- 
                                      
मेथी आलू पराठा बनाने के लिए आटे का एक भाग लें और उन्हें हथेलियों के बीच में दबाकर चपटा करें। इसे सुखे गेहूं के आटे में अच्छी तरह से डुबोएं और अतिरिक्त आटे को हटा दें।

                                      
                                     - 
                                      
आटा के एक हिस्से को १२५ मिमी। (५") व्यास के गोल आकार में सुखे गेहूं के आटे की मदद से बेल लीजिए।

                                      
                                     - 
                                      
मेथी आलू के भरवां मिश्रण के एक भाग को अच्छे गोल रोल करें और गोलाकार को मध्य भाग में रखें।

                                      
                                     - 
                                      
किनारीयों को बीच में लाकर अच्छी तरह दबाकर बंद कर लीजिए।

                                      
                                     - 
                                      
फिर से १५० मिमी (६ ”) व्यास का गोल बेलने के लिए थोड़ा सा गेहूं के आटे का उपयोग करते हुए रोल करें। इसे बहुत हल्के से रोल करें, अगर आप बेलते समय जोर से दबाते हैं तो पराठे के किनारे से भरवां मिश्रण बाहर आ सकता हैं।

                                      
                                     - 
                                      
स्टफ्ड आलू मेथी पराठे को गरम तवे पर धीरे से रखें। पराठे के एक तरफ पकाएं।

                                      
                                     - 
                                      
आलू मेथी के पराठे को पलटें और १ टीस्पून तेल को पराठे के चारों ओर डालें और पकाएं।

                                      
                                     - 
                                      
आलू मेथी पराठे को पलटें। उसके किनारों पर हल्का सा दबाएं और पराठे को अच्छी तरह से पकाएं।

                                      
                                     - 
                                      
जब आलू मेथी पराठा दोनों तरफ से अच्छे से पक जाए तो उसे एक प्लेट पर निकाल लें।

                                      
                                     - 
                                      
आलू मेथी पराठा (मेथी आलू पराठा) को ताज़े दही या अचार के साथ परोसें।

                                      
                                     
 - 
                                      
 
| ऊर्जा | 222 कैलरी | 
| प्रोटीन | 3.8 ग्राम | 
| कार्बोहाइड्रेट | 24.4 ग्राम | 
| फाइबर | 4.1 ग्राम | 
| वसा | 12.6 ग्राम | 
| कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम | 
| सोडियम | 12 मिलीग्राम | 
आलू मेथी पराठा | पंजाबी आलू मेथी पराठा रेसिपी | मेथी आलू पराठा | की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें