मेनु

चीज़ क्यूब्स् ग्लॉसरी |चीज़ क्यूब्स् की रेसिपी( Glossary & Recipes with Cheese Cubes in Hindi) Tarladalal.com

Viewed: 9570 times
User Tarla Dalal  •  Updated : Mar 07, 2025
      

वर्णन

सीख मे जैतून (ऑलीव), शिमला मिर्च, अनानस, प्याज़ और नींबू के टुकड़े के साथ चीज़ क्यूब एक रंग-बिरंगा व्यंजन बनाता है। चीज़ क्यूब्स् गाय, भेड़ या बकरी के दूध से बनता है, या तीनो प्रकार के दूध को मिलाकर भी बनता है। कभी-कभी प्रत्येक क्यूब का स्वाद अलग होता है। और यह केवल चीज़ के मूल स्थान कि वजह से होता है। गाय के दूध से बने चीज़ के स्वाद का वर्णन अक्सर सौम्य, भेड़ के दूध से बने चीज़ का हल्का मेवेदार और फल जैसा, और बकरी के दूध से बने चीज़ का खट्टा और त्रिणमय किया जाता है। यह संभावना है कि यह अलग अलग स्वाद ही प्रत्येक चीज़ क्यूब को अनोखा बनाते है।

चुनने के सुझाव

• बाज़ार मे बहुत सारे नाम के चीज़, अलग-अलग स्वाद मे मिलते है।

• ध्यान रखे कि चीज़ क्यूब मे किसी भी प्रकार का फफूंदी दाग ना हो और उसका रंग किसी भी तरह से बिगड़ा ना हो।

• खरीदने पुर्व, पैकेट के पीछे दिये पैक करने कि दिनाँक और समापन कि दिनाँक ज़रुर पड़ ले।

• अगर आप चीज़ के मूल स्रत्रोत के लिये सतर्क है तो ऑरगेनिक चीज़ कुछ खास दुकानो मे मिलता है।

रसोई में उपयोग

• सेब, नाश्पति औेर खरबूजा या आपके कोई भी पसंद के फल के साथ जब चीज़ मिलाया जाता है, वह फलो कि मिठास कम कर एक हल्का मलाइदार स्वाद प्रसान करता है।

• याद रखे कि फ्रिज मे रखे चीज़ को काटना, कीसना या चुरा करना आसान होता है, लेकिन अगर आपको उसे मसलना या फैलाना है तो उसे सामान्य तापमान पर लाना ज़रुरी है।

• मिले-जुले, मसालेदार, भूने हुए या सादे सुखे मेवे, चीज़ के साथ खूब जजते है।

• चीज़ी सूप, सॉस या फॉन्डयू, चीज़ क्यूब के साथ, उनके छोटे आकार और आसानी से मिलने कि वजह से, अच्छी तरह मेल खाते है।

संग्रह करने के तरीके

• चीज़ क्यूब्स् को संग्रह करने का सबसे अच्छा तरीका एक डब्बे मे बंद करना होता है जहाँ नमी उसे सूखने से बचाती है।

• चीज़ क्यूब्स् को हमेशा अच्छी तरह बंद कर या चिकने कागज़ मे लपेटकर ऐल्यूमिनीयम फॉयल से ढ़ककर रखें।

• चीज़ क्यूब्स् को हवा-बन्द डब्बे मे रखकर, तेज़ सुगंध वाले पदार्थो से दुर रखे क्योंकि वे आसानी से सुगंध अपना लेते है।

• सही तरीकर से संग्रह किया हुआ चीज़ लंबे समय तक खराब नही होता।

• ज़रुरत अनुसार थोड़ा-थोड़ा खरीदे। घर का फ्रिज चीज़ के लिये बहुत ज्यदा उपयुक्त नही होता।

स्वास्थ्य विषयक

• चीज़ कॅलशियम्, फौसफोरस, प्रोटीन, वसा घुलनशील विटामीन और बी विटामीन से भरपूर होता है।


Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ