मेनु

बीटन व्हीप्ड क्रीम ( Beaten Whipped Cream ) Glossary |स्वास्थ्य के लिए लाभ, पोषण संबंधी जानकारी + बीटन व्हीप्ड क्रीम रेसिपी ( Beaten Whipped Cream ) | Tarladalal.com

Viewed: 10850 times
User Tarla Dalal  •  Updated : May 12, 2025
      

वर्णन

बीटन व्हीप्ड क्रीम वह है जो बिना फेंटे क्रीम को इलेक्ट्रिक बीटर से, उसके हल्के और गाढ़े होने तक, फेंटकर बनता है। बाज़ार में तीन तरह के व्हीप्ड क्रीम मिलते है, जैसे रिच का नॉन डेरी क्रीम, डेरी क्रीम और पाउडर रुप में। सबसे बेहतरीन परिणाम रिच का नॉन डेरी क्रीम और बाद में डेरी क्रीम से मिलता है। अगर आप पाउडर क्रीम का प्रयोग कर रहें तो पैकेट में दिये निर्देशों का यथार्थ रुप से पालन करें। टैट्रा पैक में मिलने वाली क्रीम (जैसे अमूल, विजया, आदि.) ताज़ी क्रीम होती है जिसमे वसा कि मात्रा कम होती है और उन्हैं फेंटा नही जा सकता।

 

मूसस् बनाने के लिये क्रीम का सही प्रक्रम तक फेंटना जरुरी होता है। ११/४ कप बिना फेंटा हुआ क्रीम लगभग २ कप बीटन व्हीप्ड क्रीम प्रदान करेगा और इसमें लगभग ८ से १० मिनट लगेंगे। क्रीम व्हीप (फेंटने) के लिये हमेशा इलेक्ट्रिक बीटर से ही फेंटे और हेण्ड बीटर का प्रयोग ना करें।

 

क्रीम को बहुत ज्यादा फेंटने से उसका मक्खन और छाछ बन जाता है। फेंटने कि शुरुआत मे ही शक्कर मिलाने से क्रीम कि मात्रा काफी कम हो जाती है। बीटन व्हीप्ड क्रीम का फेंटने के तुरंत बाद प्रयोग कर लेना चाहिए लेकिन इसे ढ़ककर १४ घंटे तक फ्रिज में रखा जा सकता है, इसलिये मैं मेहमानों के आने के तुरंत पहले ही क्रीम फेंटना ठीक मानती हूँ। और याद रखें, क्रीम जितनी ज्यादा भारी होगी, फेंटने में उतना ही कम समय लगेगा।

 

चुनने के सुझाव

• चँकी बीटन व्हीप्ड क्रीम बिना फेंटी क्रीम से मिलता है, बिना फेंटी क्रीम के उत्पादन और समापन के दिनाँक जाँचना ज़रुरी है।

• बाज़ार में व्हीप्ड क्रीम टिन और बोतल में मिलती है।

 

रसोई में उपयोग

• सोडा, मिल्कशेक, कपकैक, पाई, टार्ट, मूस या सामान ताज़े कटे मिले-जुले फलो के बाउल में, व्हीप्ड क्रीम के उपर सजी चैरी खुब जजती है।

• यह मूस बनाने के लिये सबसे ज़रुरी सामग्री है, जो व्यंजन में सहजता प्रदान करने के साथ-साथ उसे मुलायम बनाता है, और चॉकलेच या स्ट्रॉबेरी या आपकि पसंद कि कोई भी सामग्री गहराई प्रदान करते है।

• इसका मुलायम रुप अन्य तेज़ स्वाद के दबाकर समानता प्रदान करता है।

• व्हीप्ड क्रीम को थोड़ी शक्कर, मीठी सुगन्धित मदिरा, गाढ़े सार या किसी भी रस के साथ मिलाकर एक नया रुप दिया जा सकता है।

• जब आपका कुछ अलग नया खाने का मन हो ते अपनी मनपसंद गरम या ठंडी कॉफी के उपर व्हीप्ड क्रीम डालकर उसका मज़ा लें।

• कटे मिले-जुले फलों के साथ भी मिलाया जा सकता है।

 

संग्रह करने के तरीके

• बचे हुए व्हीप्ड क्रीम के हवा बन्द डब्बे में रखकर फ्रिज मे रखा जा सकता है, और ना कि फ्रिज़र में। यह २–३ दिनों तक ताज़ा रह सकता है।

• बोतल वाले व्हीप्ड क्रीम को बोतल में दिये निर्देश अनुसार संग्रह करें।

 


 

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ