मेनु

You are here: होम> करी रेसिपी >  हाइपोथायरायडिज्म डाइट फॉर डायबिटीज, थाइरोइड डिजीज एंड डायबिटीज डाइट >  राजस्थानी व्यंजन | राजस्थानी रेसिपी | >  राजस्थानी सब्ज़ी >  दही चने की सब्जी रेसिपी | राजस्थानी दही चने की सब्जी | जैसलमेर के चने | काले चने और दही की सब्जी |

दही चने की सब्जी रेसिपी | राजस्थानी दही चने की सब्जी | जैसलमेर के चने | काले चने और दही की सब्जी |

Viewed: 24988 times
User 

Tarla Dalal

 23 November, 2021

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK

Table of Content

दही चने की सब्जी रेसिपी | राजस्थानी दही चने की सब्जी | जैसलमेर के चने | काले चने और दही की सब्जी | dahi chane ki sabzi in Hindi | with 31 amazing images.

दही चने की सब्जी रेसिपी | राजस्थानी दही चने की सब्जी | जैसलमेर के चने | काले चने और दही की सब्जी हर रोज खाने के लिए एक साधारण सब्जी है। जानिए राजस्थानी दही चने की सब्जी बनाने की विधि।

दही चने की सब्जी बनाने के लिए, दही, बेसन, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, नमक और १/२ कप पानी को एक गहरे बाउल में अच्छी तरह मिला ले और फेंट लें, जिससे डल्ले ना रहें। एक तरफ रख दें। एक गहरी नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें, ज़ीरा और सरसों डालें। जब बीज चटकने लगे, काला चना और दही-बेसन का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर २ मिनट तक पका लें। धनिया से सजाकर तुरंत परोसें।

लाल चने की इस डिश को जैसलमेर के चने के नाम से भी जाना जाता है, जिसे दही की ग्रेवी में उबाला गया है। इस व्यंजन को बनाना बहुत आसान है और इसमें कम से कम सामग्री का प्रयोग किया गया है और आप सुनिश्चित रहें कि आपको परर्याप्त परिणाम मिलेगा, केवल इस बात का ध्यान रखें कि दही और बेसन के मिश्रण को चने में मिलाऐं। राज़ यह है कि उबाल आने तक इसे लगातार हिलाते रहें, जिससे दही से बनी रेवी फटती नहीं है।

पारंपरिक रुप से, इस राजस्थानी दही चने की सब्जी को मिसी रोटी के साथ परोसा जाता है, क्योंकि यह दोनो, रुप और स्वाद के मामले में एक दुसरे के साथ बेहद अच्ची तरग जजते हैं; यह दही आधारित सब्ज़ी मिस्सी रोटी के सूखेपन को ढ़ाकने में मदद करती है। लेकिन फर भी, आप इसे किसी भी प्रकार की रोटी / पुरी / पराठे के साथ भी परोस सकते हैं।

 

दही चने की सब्ज़ी एक पौष्टिक और सेहतमंद व्यंजन है, जो डायबिटीज़, हृदय रोग और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने वाले लोगों के आहार में एक अच्छा विकल्प हो सकता है, बशर्ते इसे कम तेल और नियंत्रित नमक के साथ बनाया जाए। इस करी का आधार दही और काला चना है — दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। काला चना में भरपूर प्रोटीन और फाइबर होता है तथा इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवलनियंत्रित रहता है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जो डायबिटीज़ के मरीजों के लिए लाभदायक है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और पाचन में मदद करते हैं, जबकि बेसन (चना आटा) अतिरिक्त फाइबर और प्रोटीन प्रदान करता है। हृदय के स्वास्थ्य के लिए इस रेसिपी में बहुत कम तेल का उपयोग किया जाता है, और नमक को सीमित करने से यह हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए भी उपयुक्त बनती है।

 

यह स्वस्थ भारतीय करी हाइपोथायरॉइडिज्म से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, और प्रोबायोटिक्स का संतुलित संयोजन होता है, जो मेटाबॉलिज्म और ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, थायरॉइड के मरीजों को दही सीमित मात्रा में और कम तापमान पर नहीं, बल्कि कमरे के तापमान पर सेवन करनी चाहिए ताकि मेटाबॉलिज्म धीमा न पड़े। इसमें डाली गई हल्दी, हरी मिर्च का पेस्टऔर जीरा न केवल स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि एंटी-इंफ्लेमेटरी और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाले गुण भी प्रदान करते हैं। ताज़े धनिए से सजी यह हल्की लेकिन संतोषजनक सब्ज़ी स्वाद और सेहत का बेहतरीन संतुलन देती है। जब इसे मल्टीग्रेन रोटी या ब्राउन राइस के साथ परोसा जाता है, तो दही चने की सब्ज़ी एक संपूर्ण, पोषक और संतुलित भोजन बन जाती है — जो डायबिटीज़, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और हाइपोथायरॉइडिज्म वाले लोगों के लिए लाभदायक है, यदि इसे सोच-समझकर सेवन किया जाए।

दही चने की सब्जी बनाने के टिप्स। 1. जब आप भूरे चने और दही बेसन के मिश्रण को पका रहे हों, तो सुनिश्चित करें कि आप इसे तेज आंच पर नहीं पका रहे हैं। 2.आप पिछले दिन भूरे चने को भिगो कर उबाल सकते हैं और सुबह सब्जी को पका सकते हैं।

आनंद लें दही चने की सब्जी रेसिपी | राजस्थानी दही चने की सब्जी | जैसलमेर के चने | काले चने और दही की सब्जी | dahi chane ki sabzi in Hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।

 

दही चने की सब्जी रेसिपी - Dahi Chane ki Sabzi, Rajasthani Dahi Chane ki Sabji recipe in hindi

Soaking Time

10 hours.

Preparation Time

10 Mins

None Time

2 Mins

Baking Time

0 Mins

Baking Temperature

0

Sprouting Time

0

Total Time

12 Mins

Makes

4 मात्रा के लिये

सामग्री

दही चने की सब्जी के लिए

सजाने के लिए

विधि

दही चने की सब्जी के लिए

  1. दही, बेसन, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, नमक और 1/2 कप पानी को एक गहरे बाउल में अच्छी तरह मिला ले और फेंट लें, जिससे डल्ले ना रहें। एक तरफ रख दें।
  2. एक गहरी नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें, ज़ीरा और सरसों डालें।
  3. जब बीज चटकने लगे, काला चना और दही-बेसन का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 2 मिनट तक पका लें।
  4. धनिया से सजाकर तुरंत परोसें।

दही चने की सब्जी रेसिपी | राजस्थानी दही चने की सब्जी | जैसलमेर के चने | काले चने और दही की सब्जी | dahi chane ki sabzi in Hindi | Video by Tarla Dalal

×

दही चने की सब्जी, राजस्थानी दही चने की सब्जी रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ

दही चने की सब्जी किससे बनती है?

 

    1. दही चने की सब्जी किससे बनती है? दही बनाने की सामग्री की सूची नीचे दी गई तस्वीर में देखें।

काला चना को भिगोकर उबालने का तरीका

 

    1. भूरे चने या काले चने कुछ इस तरह दिखते हैं।

    2. एक बड़ा कटोरा लें और उसमें लगभग 3/4 कप चने लें।

    3. पर्याप्त पानी डालें।

    4. ढक्कन से ढककर 10 से 12 घंटे के लिए भिगो दें।

    5. भिगोने के बाद यह कुछ इस तरह दिखता है।

    6. अगले दिन भीगे हुए चनों को धोकर अच्छी तरह से पानी निकाल दें।

    7. अब इन्हें प्रेशर कुकर में डालें।

    8. पर्याप्त पानी डालें।

    9. स्वादानुसार नमक डालें।

    10. ढक्कन बंद करके 3 से 4 सीटी आने तक प्रेशर कुकर में पकाएँ।

    11. पकने के बाद यह कुछ इस तरह दिखता है।

    12. अच्छी तरह से पानी निकाल दें। एक तरफ रख दें।

दही चने की सब्जी कैसे बनाये

 

    1. दही चने की सब्जी बनाने के लिए, एक बड़ा कटोरा लें और उसमें 1 1/2 कप दही (curd, dahi) डालें। आप घर पर मौजूद खट्टे दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    2. इसमें 2 टेबल-स्पून बेसन ( besan ) डालें, इससे दही अच्छी तरह चिपक जाएगा।

    3. 1/2 टी-स्पून हल्दी पाउडर (turmeric powder, haldi) डालें।

    4. 1 टी-स्पून हरी मिर्च की पेस्ट (green chilli paste) डालें। अगर आपके पास नहीं है, तो आप बारीक कटी हुई हरी मिर्च भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    5. 1 टी-स्पून लाल मिर्च का पाउडर (red chilli powder) डालें।

    6. स्वादानुसार नमक डालें।

    7. आधा कप पानी डालें।

    8. एक व्हिस्क की मदद से अच्छी तरह मिलाएँ जब तक कि कोई गांठ न रह जाए। एक तरफ रख दें।

    9. एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में 1 1/2 टेबल-स्पून तेल ( oil ) गरम करें।

    10. 1 टी-स्पून जीरा ( cumin seeds, jeera) डालें।

    11. 1/2 टी-स्पून सरसों (mustard seeds ( rai / sarson) डालें।

    12. 2 कप भीगा हुआ और उबला हुआ काला चना ( boiled kala chana ) डालें।

    13. दही-बेसन का मिश्रण डालें।

    14. अच्छी तरह मिलाएँ।

    15. मध्यम आँच पर 2 मिनट तक बीच-बीच में चलाते हुए पकाएँ।

दही चने की सब्जी कैसे परोसें

 

    1. दही चने की सब्जी रेसिपी | राजस्थानी दही चने की सब्जी | जैसलमेर के चने | काले चने और दही की सब्जी  | संपूर्ण भोजन के लिए उबले हुए चावल और पापड़ चूरी के साथ परोसें।

दही चने की सब्जी बनाने के टिप्स

 

    1. जब आप भूरे चने और दही बेसन के मिश्रण को पका रहे हों, तो सुनिश्चित करें कि आप इसे तेज आंच पर नहीं पका रहे हैं।

    2. आप पिछले दिन भूरे चने को भिगो कर उबाल सकते हैं और सुबह सब्जी को पका सकते हैं।

पोषक मूल्य प्रति (Abbrv) per cup
 

ऊर्जा210 कैलरी
प्रोटीन8.6 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट14.7 ग्राम
फाइबर2.6 ग्राम
वसा11.2 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल12 मिलीग्राम
सोडियम55.5 मिलीग्राम

दही चने की सब्जी रेसिपी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ