You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > ब्रेकफास्ट रेसिपी | सुबह का नाश्ता | Breakfast recipes in Hindi | > गाजर और पत्तागोभी हाई फाइबर चटनी ओपन टोस्ट रेसिपी
गाजर और पत्तागोभी हाई फाइबर चटनी ओपन टोस्ट रेसिपी
Table of Content
गाजर और पत्तागोभी के चटकीले रंग के कारण इनका मेल बेहतरीन होता है, जो एक दुसरे के साथ अच्छे लगते हैं। यह एक बेहद स्वादिष्ट सेन्डविच है, जिसे स्वादिष्ट रेशांक भरपुर चटनी के साथ इस शानदार मेल से बनाया गया है। यह रेशांक से भरपुर सब्ज़ीयाँ और गेहूं से बनी ब्रेड से बना सेन्डविच आपका पेट लंबे समय तक भरा रखेगा। पहले से सोचकर इस चटनी को एक रात पहले ही बनाके रखें, जिससे सुबह के नाश्ते के लिए आप इसे झटपट बना सकेंगे।
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
5 Mins
Cooking Time
10 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Sprouting Time
0
Total Time
15 Mins
Makes
6 ओपन टोस्ट
सामग्री
Main Ingredients
1 कप कसा हुआ गाजर (grated carrot)
1 कप बारीक लंबी कटी हुई पत्ता गोभी (shredded cabbage)
1 कप हाई फाईबर चटनी या हरी चटनी
6 गेहूं का ब्रेड (whole wheat bread)
नमक (salt) स्वादअनुसार
1 3/4 टी-स्पून तेल ( oil ) , चुपड़ने और पकाने के लिए
विधि
- हाई फाई चटनी, पत्ता गोभी, गाजर और नमक को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें और एक तरफ रख दें।
- एक समतल जगह पर 2 ब्रेड स्लाईस को रखें और चटनी-सब्ज़ी मिश्रण के एक भाग को ब्रेड स्लाईस के उपर अच्छी तरह फैला लें।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और 1/4 टी-स्पून तेल से चुपड़ लें और प्रत्येक ओपन टोस्ट को मिश्रण वाले भाग को तवे पर उलटा रखते हुए, 1/4 टी-स्पून तेल का प्रयोग कर, उनके दोनो तरफ सुनहरा होने तक पका लें।
- विधी क्रमांक 2 और 3 को दोहराकर 2 और बेचस् बना लें।
- प्रत्येक टोस्ट को 4 बराबर त्रिकोन आकार में काटकर तुरंत परोसें।
गाजर और पत्तागोभी हाई फाइबर चटनी ओपन टोस्ट रेसिपी Video by Tarla Dalal
| ऊर्जा | 75 कैलोरी |
| प्रोटीन | 2.2 ग्राम |
| कार्बोहाइड्रेट | 12.4 ग्राम |
| फाइबर | 1.4 ग्राम |
| वसा | 1.8 ग्राम |
| कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
| सोडियम | 8 मिलीग्राम |
कॅरट एण्ड कैबॅज हाई फाईबर चटनी ओपन टोस्ट कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें