मेनु

You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों >  भारतीय मिठाई | अंडा रहित भारतीय मिठाई | >  नो बेक स्ट्रॉबेरी प्रालिन केक रेसिपी

नो बेक स्ट्रॉबेरी प्रालिन केक रेसिपी

Viewed: 9017 times
User Tarla Dalal  •  Updated : Jan 02, 2025
   
Share icon
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK

Table of Content

नो बेक स्ट्रॉबेरी प्रालिन केक रेसिपी | मिक्स नट प्रालिन स्ट्रॉबेरी केक | झटपट एगलेस स्ट्रॉबेरी केक | no bake strawberry praline cake in Hindi | with 22 amazing images.

नो बेक स्ट्रॉबेरी प्रालिन केक रेसिपी | मिक्स नट प्रालिन से भारतीय स्ट्रॉबेरी केक | झटपट एगलेस स्ट्रॉबेरी केक एक क्विक फिक्स डेजर्ट है जो बच्चों के लिए एकदम सही है। मिक्स नट प्रालिन से भारतीय स्ट्रॉबेरी केक बनाना सीखें।

नो बेक स्ट्रॉबेरी प्रालिन केक रेसिपी बनाने के लिए, संतरे के रस में ८ नाईस बिस्कुट एक के बाद एक डुबाोकर प्लेट पर उन्हें एक दुसरे के सामने रखकर २ पंक्तियों में एक आयताकार बना लीजिए। बिस्कुट के उपर १/२ कप व्हीप्ड क्रीम डालकर पैलेट चाकू का उपयोग करके क्रिम को समानरूप से बिस्कुट पर फैला लीजिए। उसके उपर १/४ कप स्ट्रॉबेरी और १ टेबल-स्पून क्रश्ड मिले-जुले मेवे की चिक्की छिडक लीजिए। बचे हुए शेष ८ नाईस बिस्कुट को एक के बाद एक संतरे के रस में डुबोकर व्हीप्ड क्रीम लगे हुए बिस्कुट पर सामानरुप से रख लीजिए। अंत में, बचे हुए ३/४ कप व्हीप्ड क्रीम को बिस्कुट के उपर डालकर पैलेट चाकू का उपयोग करके सभी तरफ समान रूप से फैला लीजिए। बची हुई १/४ कप स्ट्रॉबेरी और २ टेबल-स्पून मिले-जुले मेवे की चिक्की को समान रूप से उपर छिड़क लीजिए। कम से कम ३ से ४ घंटे तक रेफ्रीज़रेट कीजिए। ६ बारबर भागों में काट कर ठंडा परोसिए।

यह स्ट्रॉबेरी प्रालिन केक रेसिपी एक मज़ेदार डिज़र्ट है जिसमें संतरे के रस में डुबोए हुए नाईस बिस्कुट के उपर व्हीप्ड क्रिम की परत और उपर से स्ट्रोबेरी और क्रश की हुई चिक्की का छिड़काव किया गया है। ध्यान रहे कि चिक्की दरदरी ही क्रश की हुई होनी चाहिए जैसे अक्सर प्रालाईन होता है।

नाईस बिस्कुट में नारियल का मधुर स्वाद, क्रीम की सुस्वादुता, स्ट्रॉबेरी की खट्टी मिठास और चिक्की का कुरकुरापन मिलकर इस झटपट एगलेस स्ट्रॉबेरी केक को एक उत्कृष्ट कृति से कम नहीं बनाते हैं।

नो बेक स्ट्रॉबेरी प्रालिन केक रेसिपी को तब तक फ्रिज में रखें जब तक आप परोसने के लिए तैयार न हों, क्योंकि इसका स्वाद सबसे अच्छा ठंडा होता है। डेसर्ट प्रेमी व्हीप्ड क्रीम फ्रॉस्टिंग का उपयोग क्रीमी और माउथ-वाटरिंग डेसर्ट बनाने के लिए भी कर सकते हैं जैसे क्विक मैंगो मूस और एगलेस स्ट्रॉबेरी सूफले

आनंद लें नो बेक स्ट्रॉबेरी प्रालिन केक रेसिपी | मिक्स नट प्रालिन स्ट्रॉबेरी केक | झटपट एगलेस स्ट्रॉबेरी केक | no bake strawberry praline cake in Hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।

Soaking Time

0

Preparation Time

15 Mins

Cooking Time

0 Mins

Baking Time

0 Mins

Baking Temperature

0

Sprouting Time

0

Total Time

15 Mins

Makes

1 केक (6 टुकड़े)

सामग्री

विधि

  1. संतरे के रस में 8 नाईस बिस्कुट एक के बाद एक डुबाोकर प्लेट पर उन्हें एक दुसरे के सामने रखकर 2 पंक्तियों में एक आयताकार बना लीजिए।
  2. बिस्कुट के उपर 1/2 कप व्हीप्ड क्रीम डालकर पैलेट चाकू का उपयोग करके क्रिम को समानरूप से बिस्कुट पर फैला लीजिए।
  3. उसके उपर 1/4 कप स्ट्रॉबेरी और 1 टेबल-स्पून क्रश्ड मिले-जुले मेवे की चिक्की छिडक लीजिए।
  4. बचे हुए शेष 8 नाईस बिस्कुट को एक के बाद एक संतरे के रस में डुबोकर व्हीप्ड क्रीम लगे हुए बिस्कुट पर सामानरुप से रख लीजिए।
  5. अंत में, बचे हुए 3/4 कप व्हीप्ड क्रीम को बिस्कुट के उपर डालकर पैलेट चाकू का उपयोग करके सभी तरफ समान रूप से फैला लीजिए।
  6. बची हुई 1/4 कप स्ट्रॉबेरी और 2 टेबल-स्पून मिले-जुले मेवे की चिक्की को समान रूप से उपर छिड़क लीजिए।
  7. कम से कम 3 से 4 घंटे तक रेफ्रीज़रेट कीजिए।
  8. ६ बराबर भागों में काट कर ठंडा परोसिए।

Your Rating*

User

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ