मेनु

चेड्डार चीज़ क्रेकर्स् ( Cheddar Cheese Crackers ) Glossary |स्वास्थ्य के लिए लाभ, पोषण संबंधी जानकारी + चेड्डार चीज़ क्रेकर्स् रेसिपी ( Cheddar Cheese Crackers ) | Tarladalal.com

Viewed: 3334 times
User Tarla Dalal  •  Updated : Feb 12, 2025
      

वर्णन

चेड्डार चीज़ क्रेकर एक प्रकार का बिस्कुट है जिसे चेड्डार वीज़ से बनाया जाता है। क्रेकर नाम को अकसर चपटे बिस्कुट से जोड़ा जाता है जो कुकीस् की तुलना में नमकीन होते हैं।

चेड्डार चीज़ क्रेकर को चेड्डार चीज़, नमक और मसालों के साथ आटे की परतें बनाकर बनाया जाता है। यह क्रेकर करारे और तेज़ चेड्डार चीज़ के स्वाद से भरे होते हैं। क्रेकर के छेद को डॉकिंग छेद कहते हैं और इन्हें बेक करते समय क्रेकर में हवा पॉकेट बनने से रोकने के लिए आटे में लगाया जाता है।

घर पर क्रेकर बनाने के लिए, पहले मक्ख़न और चीज़ को साथ मिलाकर फेंटा जाता है। आटा, नमक और कालीमिर्च को धीरे-धीरे डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है। आटे को नरम होने तक गूंथा जाता है, लंबे आकार में रोल कर फ्रिज में रखा जाता है। आटे को स्लाईस कर कुकी शीट में रखा जाता है। क्रेकर को 350 डीगरी फॅरनहाईट पर 8 से 10 मिनट या उनके सुनहरा होने तक बेक किया जाता है। इसके नमकीन और चीज़ वाले स्वाद को बेहतरीन तरीके से संतुलित किया जाता है जिससे आप चेड्डार चीज़ क्रेकर को दिन के किसी भी समय पर खा सकते हैं।

चेड्डार चीज़ क्रेकर के बहुत से उपोत्पाद मिलते हैः

• क्रश किये हुए चेड्डार चीज़ क्रेकरः क्रेकर को हाथों से क्रश किया जा सकता है या कपड़े के बीच में रखकर कुछ सेकन्ड तक हथौड़ी से क्रश किया जा सकता है। दुसरी प्रक्रिया से और भी बारीक पदार्थ मिलता है।

• चेड्डार चीज़ क्रेकर का पाउडरः आप बिस्कुट को सूखे ग्राईन्डर में पीस सकते हैं या कपड़े या प्लास्टिक शीट के बीच रखकर हथौड़ी से पीस सकते हैं। व्यंजन अनुसार इनका बारीक या दरदरा पाउडर बनाया जा सकता है।

चुनने का सुझाव

ब्रेन्ड की जांच कर लें और खरीदने से पहले समापन के दिनांक की जांच कर लें।

रसोई में उपयोग

• चेड्डार चीज़ क्रेकर का मज़ा अकसर ठंडे या गरम पेय पदार्थ के साथ लिया जाता है।

• चेड्डार चीज़ क्रेकर बेहतरीन कैनपी का आधार बनाते हैं (जो टॉपिंग के साथ एक छोटा खाना है) जिसमे पसंद अनुसार किसी भी प्रकार के टॉपिंग को डाला जा सकता है। उदाहरण के तौर पर, चीज़, पनीर, ककड़ी, अंकुरित मूंग, उबले हुए अंडे आदि।

• चेड्डार चीज़ क्रेकर को सूप के साथ परोसा जा सकता है।

• साथ ही इनसे पाई या पुडिंग का आधार बनाया जा सकता है।

संग्रह करने के तरीके

• चेड्डार चीज़ क्रेकर को हवा बद डब्बे में रखना चाहिए।

• इन्हें तेज़ स्वाद वाले बिस्कुट जैसे पाईनएप्पल या ऑरेन्ज क्रीम के साथ ना रखें। इनके स्वाद चेड्डार चीज़ क्रेकर को दबा देंगे।

स्वास्थ्य विषयक

• चेड्डार चीज़ क्रेकर कार्बोहाईड्रेट और प्रोटीन का झटपट स्रोत है, जो भूख को दूर रखने में करते हैं।

• गेहूं या ओट्स् से बने क्रेकर बी-कॉमप्लेक्स् विटामीन और खाद्य रेशांक के बेहतरीन स्रोत है।

• चूंकी इन बिस्कुट में सोडियम और वसा की मात्रा ज़्यादा होती है, इन्हें कम से कम मात्रा में ही खायें।


Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ