मेनु

बिस्किट क्रम्बस् ( Biscuit Crumbs ) Glossary | Recipes with बिस्किट क्रम्बस् ( Biscuit Crumbs ) | Tarladalal.com

Viewed: 5342 times
User Tarla Dalal  •  Updated : Feb 12, 2025
      

बिस्कुट के क्रम्बस् क्या है?

बिस्किट क्रम्बस् का मतलब है, बिस्किट का दरदरा या बारीक चूरा। इनका प्रयोग बेकरी पदार्थ बनाने में किया जाता है। यह आम तौर पर बाज़ार में नही मिलता लेकिन इसे घर पर, अपने मनपसंद बिस्किट का प्रयोग कर, विशेषतः डायजेस्टिव बिस्किट का प्रयोग कर आसानी से बनाया जा सकता है।

घर पर बिस्किट क्रम्बस् बनाने के लिये, बिस्किट के मिक्सर में पीस लें, या दो बटर पेपर के बीच रखकर बेलन से कुचल दें।1 कप क्रम्बस् बनाने के लिये लगभग 7 से 8 बिस्किट की आवश्यक्ता होगी। बिस्किट क्रम्बस् कि जगह, क्रेकर क्रम्बस् का भी प्रयोग किया जा सकता है।

बिस्कुट के क्रम्बस् चुनने का सुझाव (suggestions to choose biscuit crumbs)

• घर पर बिस्किट क्रम्बस् बनाने के लिये, अच्छे बिस्किट का प्रयोग करें।

• अगर आप बाज़ार से खरीद रहें है तो, पैकेट और उसके उत्पादन और समापन के दिनॉक ज़रुर जॉच लें।

बिस्कुट के क्रम्बस् के उपयोग रसोई में (uses of biscuit crumbs in cooking)

• बिस्किट क्रम्बस् का चीज़-केक का आधार बनाने मे प्रयोग होता है। बिस्किट क्रम्बस् और बटर का मिश्रण स्प्रिंग फोम पॅन में रखकर उपर से चीज़-केक का मिश्रण डाला जाता है।

• इनका अन्य व्यंजन जैसे बिस्किट क्रम्ब पेस्ट्री या चॉकलेट बिस्किट केक बनाने में भी किया जाता है।

• आप इसका प्रयोग फ्लॅन, पाई आदि का आधार बनाने में भी कर सकते है।

बिस्कुट के क्रम्बस् संग्रह करने के तरीके 

हवा बन्द डब्बे में रखकर नमी से दुर रखें।


Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ